LOGO

LOGO

Wednesday, 5 November 2014

अभ्यार्थी का पता रजिस्टर में करें दर्ज - कलेक्टर श्री अग्रवाल

अभ्यार्थी का पता रजिस्टर में करें दर्ज - कलेक्टर श्री अग्रवाल
नाम निर्देशन प्रक्रिया की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
नगर निगम खण्डवा के लिए स्थापित पॉंचों नाम निर्देशन प्राप्ति कक्ष का किया निरीक्षण
पार्किंग की व्यवस्था करने के दिए निर्देश




खण्डवा (05नवम्बर,2014) - बुधवार को कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने नगरी  निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नाम निर्देशन प्रक्रिया की तैयारियों को जायजा लिया। वह खण्डवा नगर निगम के महापौर पद और पार्षदों के नाम निर्देशन जमा करने के लिए स्थापित किए गए पॉंचों कक्षों में गए। जहॉं पर उन्होंने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को व्यवस्थाआंे को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एआरओ को आदेश दिए की जिन अभ्यार्थी एवं प्रस्तावकों द्वारा नामांकन फॉर्म लिया जा रहा है, उनका पता रजिस्टर में आवश्यक रूप से दर्ज करें।  साथ ही उनका मोबाईल नम्बर भी लें। 
सर्वप्रथम कलेक्टर श्री अग्रवाल सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में स्थापित नाम निर्देशन कक्ष में पहॅंुचे। जिसके बाद कलेक्टर न्यायालय कक्ष में स्थापित नाम निर्देशन कक्ष, अपर कलेक्टर न्यायालय में स्थापित कक्ष, और एसडीएम व तहसीलदार खण्डवा के न्यायालय में स्थापित नाम निर्देशन कक्ष का अलग-अलग अवलोकन किया।
नाम निर्देशन कक्षों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अभ्यार्थियों की सहूलियत के लिए विद्युत मण्डल एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया। जहॉं से अभ्यार्थी अपना कर जमा कर नोड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। वही उन्होंने अपर कलेक्टर श्री बघेल को इसके साथ ही एक अभ्यार्थी सहायता केन्द्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए। ताकि अभ्यार्थी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सके। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया के लिए आने वाले लोगों के वाहन के लिए पार्किंग व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। 
क्रमांक/20/2014/1667/वर्मा

No comments:

Post a Comment