LOGO

LOGO

Tuesday, 25 November 2014

मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से शुष्क दिवस घोषित

मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से शुष्क दिवस घोषित

खण्डवा (25,नवम्बर,2014) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम खण्डवा, नगर परिषद मूंदी, और नगर परिषद पंधाना में 28 नवम्बर को मतदान किया जाना है। जिसके संदर्भ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेष अग्रवाल द्वारा मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घण्टे पूर्व तक का समय शुष्क दिवस के रूप में घोषित किया गया है। ज्ञात हो की  शुष्क दिवस की अवधि को 26 नवम्बर 2014 सायं 5 बजे से दिनांक 28 नवम्बर 2014 को मतदान समाप्ति तक के लिए घोषित किया गया है। 
क्रमांक/156/2014/1803/वर्मा  

No comments:

Post a Comment