सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
अपने-अपने सेक्टरों में ई.व्ही.एम. मशीन का प्रचार-प्रसार करें सेक्टर अधिकारी - कलेक्टर श्री अग्रवाल
ई.व्ही.एम. मशीनों का भी दिया गया प्रशिक्षण
11 नवम्बर को भी एम.एल.बी. स्कूल में होगा सभी सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण
मतदाता पर्ची वितरण के कार्य का सुपरविजन भी करेंगे सेक्टर अधिकारी - कलेक्टर श्री अग्रवाल
खण्डवा (08नवम्बर,2014) - शनिवार को सेक्टर अधिकारियांे का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित प्रशिक्षण में अपने-अपने सेक्टरों में ई.व्ही.एम. मशीन का प्रदर्शन कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश कलेक्टर महेश अग्रवाल ने दिए। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम आयुक्त, को सेक्टर अधिकारियों के साथ एक-एक कर्मचारी को नियुक्त करने के भी आदेश दिए। गौरतलब है कि खण्डवा नगर पालिक निगम और नगर परिषद मूंदी और पंधाना में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 27 नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही कुछ अधिकारी रिर्जव में भी रखें गए है।
इसके साथ ही प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी सेक्टर अधिकारियों से 6 एवं 7 नवम्बर को उनके द्वारा उनके सेक्टर में आने वाले मतदान केन्द्रों के निरीक्षण की रिपोर्ट ली। जिस पर किसी भी मतदान केन्द्र पर कोई भी कमी पेशी न हो इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और विद्युत मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों को उनसे संबंधित व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि एमपीईवी के अधिकारी यह सुनिश्चित करें की सभी मतदान केन्द्रों में विद्युत प्रदाय की व्यवस्था हो। वही जहॉं पर शाला भवनों मंे मतदान केन्द्र बनाए गए है। यदि वहॉं किसी मूलभूत कार्य की आवश्यकता हो तो वह जिला शिक्षा अधिकारी कराए। इसके साथ ही अन्य सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का दुरूस्तीकरण नगर निगम आयुक्त करें।
सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 9 एवं 10 नवम्बर को अपने-अपने सेक्टरों में संभावित वल्नरेवल क्षेत्रों की जानकारी संकलित कर 11 नवम्बर को रिपार्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि 11 नवम्बर को एम.एल.बी. स्कूल में प्रातः 09ः00 से दोपहर 01ः00 बजे तक सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। इसी प्रकार नगरीय निकाय निर्वाचन में वितरित की जाने वाली मतदाता पर्ची के वितरण के कार्य का सुपरविजन करने के निर्देश भी सेक्टर अधिकारियों को कलेक्टर महेश अग्रवाल ने दिए।
इसके पूर्व सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान के पूर्व एवं मतदान के दिन सेक्टर अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही नगरीय निकाय निर्वाचन में पहली बार उपयोग में लाई जा रही मल्टीपोस्ट ई.व्ही.एम. मशीन की जानकारी पॉवरपाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से उन्हें दी।जिसके बाद ई.व्ही.एम. मशीन का प्रदर्शन भी कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित तोमर भी उपस्थित थे।
क्रमांक/42/2014/1689/वर्मा
No comments:
Post a Comment