LOGO

LOGO

Saturday, 8 November 2014

खनिज अधिकारी नियुक्त किए गए कन्ट्रोल रूम प्रभारी

खनिज अधिकारी नियुक्त किए गए कन्ट्रोल रूम प्रभारी
अपर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

खण्डवा (08नवम्बर,2014) - स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल द्वारा खनिज अधिकारी महेन्द्र पटेल को दूरभाष नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो की खनिज शाखा खण्डवा के नवीन भवन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2226261 है।  
  अपर कलेक्टर द्वारा नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे व्यवस्था सूचारू रखने के लिए विभिन्न शिफ्ट में 6 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है, एवं निर्देश दिए गए है कि ड्यूटीरत कर्मचारी प्रतिदिन निर्धारित समय में उपस्थित होकर आगामी दल के कार्यालय के आगमन के पश्चात ही प्रस्थान करेंगे व प्रभारी अधिकारी दूरभाष नियंत्रण कक्ष को समय-समय पर आवश्यक सूचनाओं से अवगत करायेंगे।
क्रमांक/46/2014/1693/वर्मा

No comments:

Post a Comment