स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के आदेश
खण्डवा (07नवम्बर,2014) - नगरीय निकाय निर्वाचन के जिले में स्वतंत्र व निष्पक्ष आयोजन के लिए कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक खण्डवा को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के आदेश दिए है। उन्होंने निर्देश देते हुए -
ऽ निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक नवीन शस्त्र लायसेंस पर रोक लगाने के आदेश दिए है।
ऽ वही बुरे एवं गुण्ड़ा तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाने के आदेश दिए है।
ऽ इसी प्रकार अवैध अशस्त्रों, सशस्त्रों जब्त करने। सर्वे कराने एवं संलग्न तत्वों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।
ऽ कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जमानत पर छूटे तत्वों की निगरानी करने।
ऽ हिस्ट्रीसिटर बदमाशों पर कार्यवाही करने।
ऽ पूर्व निर्वाचन के समय मतदान केन्द्रों पर लूट करने वाले तत्वों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए है।
ऽ वही शस्त्रों को लाने - लेजाने पर निर्वाचन अवधि में प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए है।
ऽ इसके साथ ही उन्होंने छोटे विकल्प एवं अन्य सभी वाहनों की निर्वाचन के तीन दिन पूर्व से परिणाम घोषणा की दिनांक तक संघन जॉंच करने के भी आदेश दिए है। ताकि आवांछित तत्व शस्त्र, अशस्त्रों का परिवहन निर्वाचन क्षेत्र में न कर पाए।
क्रमांक/34/2014/1681/वर्मा
No comments:
Post a Comment