सख्ती से कराया जा रहा आचार संहिता का पालन - एसडीएम पंधाना
खण्डवा (07नवम्बर,2014) - नगरीय निकाय निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में जिन-जिन नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है। वहॉं पर आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पंधाना नगरपरिषद निर्वाचन क्षेत्र मंे सम्पति विरूपण दस्ते द्वारा निरंतर शासकीय सम्पत्तियो से प्रचार सामग्री हटवाई जा रही है। जिसकी जानकारी देते हुए एसडीएम पंधाना सुश्री जानकी यादव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता के अंतर्गत नगर के स्वागत द्वारो पर जनप्रतिनिधियों के नाम होने से उन्हें ढकवाया गया है। इसके साथ ही दस्ते द्वारा जगह-जगह पर बेनर- पोस्टर्स हटाये जा रहे है।
क्रमांक/39/2014/1686/वर्मा

No comments:
Post a Comment