LOGO

LOGO

Wednesday, 5 November 2014

अभ्यार्थियों की सहायता के लिए बनाए सहायता केन्द्र, लगाए अनुभवी अधिकारियों की ड्यूटी - कलेक्टर श्री अग्रवाल

अभ्यार्थियों की सहायता के लिए बनाए सहायता केन्द्र, लगाए अनुभवी अधिकारियों की ड्यूटी - कलेक्टर श्री अग्रवाल
छूट्टीयों के दिनों में भी खुले रहेंगे अभ्यार्थी सहायता केन्द्र - कलेक्टर श्री अग्रवाल
निर्वाचन संबंधी बैठकों की जानकारी के लिए ई-गर्वेनेस को एसएमएस प्रणाली डेवलेप करने के दिए निर्देश
सम्पूर्ण नगरीय निकाय निर्वाचन की कि समीक्षा







 खण्डवा (05नवम्बर,2014) - नगरीय निकाय निर्वाचन में नाम निर्देशन जमा करने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों की सहायता के लिए नाम निर्देशन परिसर मंे अभ्यार्थी सहायता केन्द्र स्थापित करें। यह निर्देश बुधवार की शाम कलेक्टर सभागृह में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री महेश अग्र्रवाल ने अपर कलेक्टर श्री बघेल को दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि आप अभ्यार्थी सहायता केन्द्र मंे एक वरिष्ठ अधिकारी एवं एक मास्टर टेªनर के साथ स्टॉफ की ड््यूटी लगाए। यह अभ्यार्थी सहायता केन्द्र नाम निर्देशन करने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। अभ्यार्थी सहायता केन्द्र को छूट्टी के दिनों में भी खुले रखने के आदेश भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिए। 
इसके साथ ही बैठक में नाम निर्देशन पत्र जमा करने आने वाले लोगों के वाहन की पार्किंग की बेहतर व्यवस्था करने के आदेश क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिए। वही जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को 7 नवम्बर से लेकर 12 नवम्बर तक नाम निर्देशन परिसर के बाहर फूडजोन स्थापित कराने के भी निर्देश उन्होंने दिए। ताकि नाम निर्देशन जमा करने आने वाले प्रतिनिधि फूडजोन में पेमेंट कर भोजन सामग्री सरलता से प्राप्त कर सके।
वही नगरीय निकाय निर्वाचन में बेहतर कम्यूनिकेशन प्लान स्थापित करने के लिए एक नये नवाचार का शुभारंभ करते हुए नोड्ल अधिकारियों की बैठक की जानकारी देने के लिए एक एसएमएस ग्रुप प्रणाली प्रारंभ करने के निर्देश भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला प्रबंधक ई-गर्वेनेस को दिए। साथ ही उन्होंने पीठासिन अधिकारियों का भी एक समूह तैयार करने के आदेश दिए। ताकि निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण संदेश एसएमएस के माध्यम से उन पहॅुचायॉं जा सके। 
  इसके साथ ही बैठक मंे  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित  विभिन्न नोड्ल अधिकारियों , रिटर्निंग अधिकारियों, एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, के कार्यो का जायजा लिया। जिस पर उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकरियों को राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त विभिन्न प्रपत्रों व दिशा निर्देशों को भलीभॉंति पढ़ ले व नवीन निर्देशों को पूर्णतः समझने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में प्रशिक्षण मतदान दलों के गठन, आदर्श आचार संहिता , नामांकन प्रक्रिया, वाहन व्यवस्था, डाक मतपत्र , आदि से संबंधित नोड्ल अधिकारियों द्वारा अबतक किए गए कार्यो की पृथक-पृथक समीक्षा की। साथ ही मंगलवार तक समस्त अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
क्रमांक/18/2014/1665/वर्मा

No comments:

Post a Comment