LOGO

LOGO

Saturday, 15 November 2014

नगर परिषद पंधाना में भी कन्ट्रोल रूम प्रारंभ

नगर परिषद पंधाना में भी कन्ट्रोल रूम प्रारंभ
कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07320-237242

खण्डवा (15नवम्बर,2014) - नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगर परिषद पंधाना में भी 28 नवम्बर को मतदान होना है। इसके अंतर्गत नगर परिषद पंधाना में भी निर्वाचन कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर पंधाना सुश्री जानकी यादव ने बताया कि निर्वाचन कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07320-237242 है।
इसके साथ ही सुश्री यादव ने बताया कि निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में नगर परिषद निर्वाचन संबंधी षिकायतें प्राप्त कि जाएगी। कन्ट्रोल रूम के सतत् संचालन के लिए 3 षिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें प्रातः 8 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक के लिए सुमेर सिंह यादव। वही शाम 4 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक के लिए अनिल वारसे और रात्रि 12 बजे से लेकर प्रातः 8 बजे तक के लिए सखाराम वास्कले को नियुक्त किया गया है। 
क्रमांक/91/2014/1738/वर्मा

No comments:

Post a Comment