राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक ने ली आरओ, एआरओ की बैठक
समय की पांबदी का ध्यान रखने के दिए स्पष्ट निर्देष
निष्पक्ष एवं पारदर्षी निर्वाचन का सम्पादन हमारा दायित्व - प्रेक्षक श्री पचोरी
आदर्श आचरण आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन हो - प्रेक्षक श्री पचोरी
खण्डवा (11नवम्बर,2014) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई आदर्ष आचरण संहिता का निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी क्रियान्वयन हो। सभी संबंधित अधिकारी इसे सुनिष्चित करें। यह स्पष्ट निर्देष राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन मंे खण्डवा नगर निगम के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री व्ही.एन.पचोरी ने दिए। इसके पूर्व उन्होंने सभी एआरओ की बैठक ली। जिसमें उन्होंने एआरओ समेत सभी संबंधित अधिकारियों को समय की पांबदी का ध्यान रखने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार विविध नवाचारों के साथ स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जा रहे हैं। जिस पर सम्पूर्ण देष की नजर हैं। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिष्चित करें कि निर्वाचन संबंधी एक-एक प्रावधान का अक्षरषः पालन हो।
इसके साथ ही कलेक्टोरेट सभाकक्ष मंे बैठक के दौरान प्रेक्षक श्री पचोरी ने सर्वप्रथम सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित समस्त अधिनियमों का अध्ययन करने और उसका प्रभावी क्रियान्वयन अपने दायित्व क्षेत्र में करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्षी निर्वाचन हमारी जिम्मेदारी है। जिसका की बखूबी निर्वहन हम करें। निर्वाचन का सारा कार्य आखिरकार वोटर के लिए हो रहा है। इसलिए वोटर फें्रडली वातावरण का निर्माण करें।
वही बैठक मंे प्रेक्षक श्री व्ही.एन. पचोरी ने अभ्यार्थी सहायता केन्द्र के विषय में भी जानकारी चाही। जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अभ्यार्थी सहायता केन्द्रों की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए तीन प्रकार के अभ्यार्थी सहायता केन्द्र बनाए गए है। जिसमें नामांकन प्रक्रिया के लिए सहायता केन्द्र, नगर निगम का सहायता केन्द्र और मध्य प्रदेष विद्युत मण्डल की ओर से सहायता केन्द्र स्थापित किया गया। श्री पचोरी ने इसके साथ ही मतगणना के दिन के लिए पृथक से कार्य योजना बनाने और मतदान के दिन के लिए पुलिस डिप्लायमेंट की कार्य योजना की समीक्षा भी पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा से की।
इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/69/2014/1716/वर्मा


No comments:
Post a Comment