LOGO

LOGO

Friday, 7 November 2014

आमसभा एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति लेने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

आमसभा एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति लेने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

खण्डवा (07नवम्बर,2014) - जिले में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए राजनैतिक दलों द्वारा ली जाने वाली अनुमति के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री महेश अग्रवाल ने प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए है। यह अधिकारी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले वाहनों के पंजीयन, उम्मीदवारों एवं राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली आम सभा के आयोजन के साथ ही निर्वाचन के प्रचार-प्रसार हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति देंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा नियुक्त किए गए इन अधिकारियों में - 
अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा बी.कार्तिकेयन को नगर पालिक निगम खण्डवा के निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। 
वही अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहर खण्डवा महेन्द्र सिंह कवचे को नगर परिषद मूंदी के लिए नियुक्त किया है।
इसी प्रकार अनुविभागीय दण्डाधिकारी पंधाना को नगर परिषद पंधाना के निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यह अधिकारी उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लिए जाने वाले वाहनों को 26 नवम्बर को शाम 5 बजे तक ही वाहन के उपयोग की अनुमति देंगे। मतदान के दिन नगर पालिक निगम में भ्रमण के लिए उम्मीदवार तथा निर्वाचन अभिकर्ता के उपयोग हेतु एक-एक वाहन के लिए वाहन परमिट रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मांग किए जाने पर जारी किया जाएगा। 
वही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आमसभा एवं जूलूस और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनुमति के संदर्भ में भी आयोग द्वारा दिशाा निर्देश के अनुरूप ही अनुमति प्रदान करने के आदेश दिए है। जिसमें शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो। 
क्रमांक/32/2014/1679/वर्मा

No comments:

Post a Comment