LOGO

LOGO

Sunday, 9 November 2014

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण सम्पन्न

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण सम्पन्न
नाम निर्देशन की संवीक्षा, अभ्यार्थिता वापस लेने की प्रक्रिया और प्रतीक आंवटन प्रक्रिया की दी गई जानकारी




खण्डवा (09 नवम्बर,2014) - रविवार को कलेक्टर सभागृह में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण मंे सभी आरओ एवं एआरओ को नाम निर्देशन प्रक्रिया के पश्चात् नाम निर्देशनों की संवीक्षा, अभ्यार्थिता वापस लेने की प्रक्रिया, और प्रतीक चिन्ह आवंटन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी मास्टर टेªेनर्स द्वारा पावर पाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गई। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी आरओ एवं एआरओ को इन सभी प्रक्रियाओं के संदर्भ में आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सूक्ष्मता से अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि सभी ऑफिसर संबंधित अधिकारी नाम संवीक्षा के समय राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निरर्हित अभ्यार्थियों की सूची अपने पास रखें। वही चल रही नाम निर्देशन प्रक्रिया में भी अभ्यार्थियों द्वारा जमा किए जा रहे नामांकनों के संदर्भ में स्पष्ट निर्देश देते हुए उन्होंने हरहाल में 3 बजे तक जो अभ्यार्थी सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ नाम निर्देशन कक्ष में पहॅुचे मात्र उन्हीं का नाम निर्देशन स्वीकारने के निर्देश दिए। 
इसके साथ ही प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने भी आरओ एवं एआरओ द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। वही प्रशिक्षण में यह समस्त प्रक्रियाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। गौरतलब है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 13 नवम्बर गुरूवार को होनी है। वही अभ्यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 नवम्बर दिन शनिवार है। इसी प्रकार निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची तैयार कर प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया भी 15 नवम्बर को होगी। 
  क्रमांक/52/2014/1699/वर्मा

No comments:

Post a Comment