मतदान दल के सदस्यों का प्रथम प्रशिक्षण प्रारंभ
प्रथम दिवस दो सत्रों में 400 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जानी मतदान संबंधी बारिकियॉं
प्रत्येक सत्र में 5-5 क्लॉस लगाकर पृथक-पृथक 4 कक्षों में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
मंगलवार को पीओ, पी-1, के साथ कक्ष क्रमांक 3 में सेक्टर अधिकारियों का भी होगा प्रशिक्षण
खण्डवा (10,नवम्बर,2014) - 28 नवम्बर को जिले में खण्डवा नगर निगम और मूंदी व पंधाना नगर परिषद के लिए निर्वाचन होना है। जिसकी तैयारियों के अंतर्गत मतदान दलों के सदस्यों का प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन महेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन कुल 398 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 150 पीठासन अधिकारियों व 248 मतदान अधिकारी-01 शामिल थे। प्रशिक्षण की गतिविधि मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर की निगरानी में सम्पन्न की जा रही है। जिसमें पावर पाईंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित सामान्य प्रक्रिया असामान्य मामले, विभिन्न प्रारूपों, ई.व्ही.एम. संचालन, ई.व्ही.एम. सिलिंग, पीठासीन की डायरी, से संबंधित समस्त जानकारी दी जा रही है।
इस बार नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रशिक्षण में विशेष रूप से 4 कक्षों में प्रत्येक सत्र में 5-5 पीरियड लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोड्ल अधिकारी प्रशिक्षण अमित तोमर ने बताया कि -
ऽ पहले सत्र का पहला पिरियड प्रातः 9 बजे से लेकर 9ः45 तक निर्वाचन की सामान्य प्रक्रिया का आयोजित किया गया।
ऽ वही पहले सत्र का दूसरा पिरियड 9ः45 से 10ः15 तक निर्वाचन में असामान्य मामले विषय पर आयोजित किया गया।
ऽ इसी प्रकार पहले सत्र का तीसरा पिरियड 10ः15 से 10ः45 तक निर्वाचन में ईवीएम थ्यौरी विषय का आयोजित किया गया।
ऽ इसके साथ ही पहले सत्र का चौथा पिरियड 10ः45 से 12ः00 बजे तक का होगा जिसमें ईवीएम का व्यवहारिक प्रयोग सिखाया गया।
ऽ और प्रथम सत्र का अंतिम पिरियड 12ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक चलेगा। जिसमें लिफाफे एवं प्रपत्र की जानकारी मतदान दलों के सदस्यों को दी गई।
वही दूसरे सत्र की जानकारी देते हुए श्री तोमर ने बताया कि -
ऽ दूसरे सत्र का पहला पिरियड दोपहर 02ः00 बजे से लेकर 02ः45 तक निर्वाचन की सामान्य प्रक्रिया का आयोजित किया गया।
ऽ वही दूसरे सत्र का दूसरा पिरियड 02ः45 से 03ः15 तक निर्वाचन में असामान्य मामले विषय पर आयोजित किया गया।
ऽ इसी प्रकार दूसरे सत्र का तीसरा पिरियड 03ः15 से 03ः45 तक निर्वाचन में ईवीएम थ्यौरी विषय का आयोजित किया गया।
ऽ इसके साथ ही दूसरे सत्र का चौथा पिरियड 03ः45 से 05ः00 बजे तक का होगा। जिसमें ईवीएम का व्यवहारिक प्रयोग सिखाया गया।
ऽ और दूसरे सत्र का अंतिम पिरियड 05ः00 बजे से दोपहर 06ः00 बजे तक चलेगा। जिसमें लिफाफे एवं प्रपत्र की जानकारी मतदान दलों के सदस्यों को दी गई।
इन्होंने दिया प्रशिक्षण - नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत 10 नवम्बर को आयोजित हुए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित हुआ। जो कि प्रत्येक चरण में चार-चार कक्षो में हुआ। इसके लिए प्रत्येक कक्ष में तीन-तीन मास्टर टेªनर्स टेªनिंग कार्य के लिए नियुक्त किए गए। जिनमें -
कक्ष क्रमांक 1 में - ए.के. शाक्यवार प्रव.श्रे.व्या. प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, डॉं. एस.एस. डाबर सहायक अध्यापक प्राचार्य शासकीय एस.एन. कॉलेज खण्डवा, शेख मेहमूद व्याख्याता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.वि. खण्डवा , ने प्रशिक्षण दिया।
कक्ष क्रमांक 2 में - आर.के. सेन प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पांजरिया, एम.के.कुरील सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शाससकीय कृषि महाविद्यालय खण्डवा, संजीव श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, ने प्रशिक्षण दिया।
कक्ष क्रमांक 3 में - जे.के. बाथरी वरि. व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, आर.के. यादव वरि.व्याख्याता प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खण्डवा, कुलदीप सिंह फरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, ने प्रशिक्षण दिया।
कक्ष क्रमांक 4 में - विवके केशरे सहायक प्राध्यापक प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, सतीश श्रीवास्तव व्याख्याता प्राचार्य शासकीय पोलीटेकनिक कॉलेज खण्डवा, पी.सी. सोनी वरि.व्याख्याता प्राचार्य डाईट खण्डवा, ने प्रशिक्षण दिया।
क्रमांक/57/2014/1704/वर्मा
No comments:
Post a Comment