LOGO

LOGO

Tuesday, 11 November 2014

नाम निर्देषन प्रक्रिया के अंतिम दिन की तैयारियों में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने की समीक्षा

नाम निर्देषन प्रक्रिया के अंतिम दिन की तैयारियों में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने की समीक्षा
12 नवम्बर को प्रातः 08ः30 बजे से अभ्यार्थी सहायता केन्द्र खोलने के दिए निर्देष
स्टेडियम में की जाएगी पार्किंग की व्यवस्था



खण्डवा (11नवम्बर,2014) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 नवम्बर तक नाम निर्देषन जमा किए जा सकते है। जिसका की अंतिम दिन बुधवार है। इसलिए नाम निर्देषन प्रक्रिया के अंतिम दिन की तैयारियों की समीक्षा मंगलवार की शाम कलेक्टर महेष अग्रवाल ने की। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अ्रग्रवाल ने सभी नाम निर्देषन कक्षों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल को दिए। इसके साथ ही उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को बुधवार के दिन 12 नवम्बर को प्रातः 08ः30 बजे से ही समस्त अभ्यार्थी सहायता केन्द्र शुरू करने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि बुधवार को प्रातः 08ः30 बजे नामांकन सहायता केन्द्र, नगर निगम द्वारा कर जमा कर नोड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लगाया सहायता केन्द्र और मध्य प्रदेष विद्युत मण्डल द्वारा बकाया बिजली बिल जमाकर नोड्यूज प्रमाण पत्र देने के लिए लगाया गया सहायता केन्द्र प्रारंभ कर दिए जाए। 
इसके साथ ही नाम निर्देषन प्रक्रिया के अंतिम दिन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक संख्या में नामांकन होने के हिसाब से कलेक्टर श्री अग्रवाल ने डीएसपी यातायात को स्टेडियम ग्राउण्ड में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि शासकीय कर्मचारी को भी उनका वाहन कलेक्ट्रेट परिसर में पीछे की तरफ ही पार्क करने की बात कही। 
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा , अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर समेत सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। 
क्रमांक/68/2014/1715/वर्मा

No comments:

Post a Comment