LOGO

LOGO

Friday, 28 November 2014

फूडझोन के माध्यम से मतदान दलों को मिला उचित स्वल्पाहार

फूडझोन के माध्यम से मतदान दलों को मिला उचित स्वल्पाहार


खंडवा (28 नवम्बर,2014 ) - जिला प्रषासन द्वारा मतदान दलों व मतदान प्रक्रिया में लगें हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए लिपिक संघ के माध्यम से फूडझोन सुभाष स्कूल के समीप स्थापित किया गया था। उल्लेखनीय है कि सुभाष स्कूल में ही नगरीय निकाय निर्वाचन का स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। जहॉं से मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाकर मतदान पष्चात सामग्री जमा करवाई गई थी। इस पूरी प्रक्रिया में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक ही स्थान पर उचित मूल्य पर उच्च गुणवक्ता का स्वल्पाहार मिल सके इस बाबत् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा फूडझोन की स्थापना करवाई गई थी। एवं स्थापित किया गया फूडझोन श्रेष्ठकर साबित हुआ क्योंकि मतदान दलो के रवाना होने व मतदान के पष्चात वापिस आने के समय पर स्वल्पाहार की सुविधा स्ट्रांग रूम के समीप कहीं पर उपलब्ध नही थी। अतः ऐसी स्थितियों में मतदान दलों के कर्मचारियों को बिना भटके स्वल्पाहार का लाभ फूडजोन के माध्यम से सहजता से उपलब्ध हो सका। 
क्रमांक/183/2014/1830/वर्मा

कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार ने भी मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार ने भी मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
निष्पक्षता व निर्भिकता से करवाए निर्वाचन कार्य - कलेक्टर श्री अग्रवाल
















खंडवा (28 नवम्बर,2014 ) - जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत शुक्रवार को हुए मतदान कार्य का कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने सतत् रूप से निरीक्षण किया। मतदान अवधि में कलेक्टर एवं एसपी विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहॅुंचे। जहॉं पर उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए निर्वाचन कार्य में लगें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्षता और निर्भिकता के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार कार्य सम्पन्न कराने के निर्देष दिए।
  इस दौरान अपने निरीक्षण में कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार भगत सिंह चौराहा, घासपुरा, दादाजी वार्ड, भवानी माता वार्ड, कल्लनंगंज, ईमलीपुरा, और दीनदयालपुरम क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्रों पर पहॅंुचे थे। जिस पर मतदान केन्द्रों में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने एक अभ्यार्थी का एक ही अभिकर्ता मतदान केन्द्र के भीतर रखने के निर्देष पीठासीन अधिकारी को दिये। उन्होंने स्पष्ट आदेष देते हुए कहा कि किसी भी अभ्यार्थी के दो अभिकर्ताओं को मतदान केन्द्र में प्रवेष न दें। अभिकर्ताओं के पास मतदाता सूची हो। इस दौरान नगर निगम आयुक्त भी उनके साथ थे।  इसके साथ ही मतदान की समाप्ति के पूर्व भी कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं एसपी श्री सिकरवार ने दौबारा संवेदनषील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिसमंे वह घासपुरा और खानषाहवली क्षैत्र स्थित मतदान केन्द्रों पर पहॅुंचे।
क्रमांक/182/2014/1829/वर्मा

प्रभावी रहा कम्युनिकेशन प्लान

प्रभावी रहा कम्युनिकेशन प्लान




खंडवा (28 नवम्बर,2014 ) - जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र को मोबाईल फोन या वायरलेस सिस्टम से जोड़ने हेतु बनाई गई कम्युनिकेशन प्लान ने प्रभावशाली भूमिका निभाई। इसके माध्यम से जिला स्तर पर गठित कम्युनिकेशन टीम ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी के मोबाईल फोन के माध्यम से जहाँ मतदान केन्द्रांे से सतत् सम्पर्क बनाये रखा। वहीं दो-दो घण्टे में मतदान का प्रतिशत लेने में भी सफलता प्राप्त की। इसके साथ जिले में रिटर्निंग ऑफीसर कार्यालय में भी विधिवत् कम्यूनिकेशन प्लान बनाकर कम्पयूनिकेशन सेल द्वारा कार्य किया गया। 
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेष अग्रवाल के निर्देषानुसार कम्यूनिकेषन प्लान का कार्य प्राध्यापक डॉं. अखिलेष शर्मा, जिला सूचना अधिकारी श्री पाटीदार एवं जिला ई-गर्वेनेष सुधीर हरदेनिया की निगरानी में किया गया। कम्यूनिकेषन प्लान को आर.सी.वी.सी. केन्द्र में स्थापित करते हुए लगभग 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम बनाई गई थी। जिनके द्वारा मतदान सामग्री वितरण, माकपोल, मतदान दलों के स्थल पहॅुंच, मतदान प्रारंभ होने, मतदान समाप्त होने, ई.व्ही.एम. रिपलेषमेंट , मतदान दल वापसी, पीठासीन अधिकारी की डायरी, के साथ-साथ मतदान दिवस पर प्रति दो घण्टे में मतदान की स्थिति की जानकारी एकत्रित कर स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन पोर्टल पर अपलोड किया गया। साथ ही डाटा का संधारण ऑफ लाईन मोड़ में एक्सल शीट में भी किया गया। 
क्रमांक/181/2014/1828/वर्मा

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया आभार प्रकट

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया आभार प्रकट



खंडवा (28 नवम्बर,2014) - लोकतंत्र के पर्व नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के जिले में सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेष अग्रवाल ने जिले के समस्त नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं, समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व सदस्यों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों और जिले के संचार प्रतिनिधियों का हृदय से आभार प्रकट किया है। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुये उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक/180/2014/1827/वर्मा