LOGO

LOGO

Monday, 8 December 2014

राजस्व मानव संसाधन प्रबंधन पोर्टल का हुआ प्रषिक्षण

राजस्व मानव संसाधन प्रबंधन पोर्टल का हुआ प्रषिक्षण
www.prcmp.org पर कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त के सभी आदेष व परिपत्र होगें उपलब्ध 


खण्डवा (08 दिसम्बर,2014) - समय-सीमा की बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्व मानव संसाधन प्रबंधन पोर्टल का प्रषिक्षण भी दिया गया। जिसकी उपस्थित अधिकारियों को अधिक जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि यह पोर्टल क्रियाषील हो चुका है। जिसे अब www.prcmp.org यूआरएल डाल कर सर्च कर सकते है। इस पोर्टल का उद्देष्य कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त से जारी आदेष परिपत्र की जानकारी एक ही पोर्टल पर त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। अब इस पोर्टल के व्यापक रूप से प्रारंभ हो जाने के बाद कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त द्वारा किसी भी प्रकार के आदेष, निर्देष, या परिपत्र की हार्ड कॉपी किसी भी कार्यालय को नही भेजी जाएगी। इस पोर्टल पर कलेक्टर स्तर पर और तहसील स्तर पर संबंधित राजस्व अमले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रजिस्ट्रेषन होगा। जिनका की पृथक से लॉगिन आईडी व पासवर्ड भी जनरेट होगा। 
इस पर कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने प्रषिक्षण में सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को इस पोर्टल पर कार्य करने की प्रणाली को बेहतर तरीके से समझने की बात कही। वही संबंधित सभी अधिकारियों को सतत् रूप से पोर्टल पर अपलोड होने वाले आदेषों, निर्देषों एवं परिपत्रों को देखने के निर्देष भी दिए। 
क्रमांक/30/2014/1865/वर्मा

No comments:

Post a Comment