नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न
प्रेक्षक, के साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सतत् किया मतगणना कक्षों का निरीक्षण
खंडवा (04 दिसम्बर,2014) - गुरूवार को जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। नगर निगम खण्डवा के लिए मतगणना कार्य स्थानीय सुभाष स्कूल में सम्पन्न हुआ। मतगणना के लिए 6 कक्षों में 50 टेबल लगाई गई थी। मतगणना के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक वी.के.पचौरी, कलेक्टर महेष अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने सतत् रूप से मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार पंधाना में उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में मतगणना सम्पन्न हुई। वही मूंदी में हायर सेकण्डरी स्कूल मंे मतगणना कार्य हुआ। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री पी.के.वर्मा समेत दोनों ही रिटर्निंग ऑफिसर ने सतत् रूप से मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया।
क्रमांक/ 18/2014/1853/वर्मा
No comments:
Post a Comment