LOGO

LOGO

Monday, 8 December 2014

वृहद् लोक अदालत में लोक सेवा गांरटी के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करें अधिकारी

वृहद् लोक अदालत में लोक सेवा गांरटी के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करें अधिकारी
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने दिए निर्देष
राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ही वितरित हो यूरिया - कलेक्टर श्री अग्रवाल
सीईओ जनपद समग्र पोर्टल पर बैंक खातों के नम्बर की करे एन्ट्री - एलडीएम करंे समन्वय 




खण्डवा (08 दिसम्बर,2014) - 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली वृहद् लोक अदालत में पदाविहित अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली योजनाओं के प्रकरणों का निराकरण करें। यह निर्देष सोमवार को आयोजित सर्वकार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देष देते हुए कहा कि वृहद् लोक अदालत के दिन सभी विभाग के अधिकारी अपने कार्यालयों के अधिक से अधिक न्यायलीन प्रकरणों का निराकरण करें। 
इसके साथ ही त्वरित महत्वपूर्ण विषय यूरिया वितरण पर भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को कार्य योजना तैयार कर राजस्व एवं कृषि विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ही यूरिया वितरण कराने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को रेक आने के पूर्व जिले के लिए आवंटित यूरिया की जानकारी भी उपलब्ध कराए। 
इसी प्रकार समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने समग्र पोर्टल की ऑन लाईन समीक्षा की। इस पर उन्होंने जिले के सातों विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को जिन हितग्राहियों के बैंक एकाउण्ट का नम्बर अब तक समग्र पोर्टल पर दर्ज नही हुआ है। उनका नम्बर पोर्टल में दर्ज कराने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि यह कार्य महज सीईओ जनपदों का ही नही है सभी विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। वही अग्रणी बैंक प्रबंधक को भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस कार्य में सीईओ जनपदों से समन्वय कर सहयोग करने के निर्देष दिए है। उन्होंने कहा कि आज दिनांक तक के समग्र पोर्टल की स्थिति के आधार पर आगामी सात दिनों बाद इसकी प्रगति की समीक्षा कि जाएगी। 
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 11 दिसम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य योजना मण्डल की बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपनी सम्पूर्ण जानकारी एवं वर्ष 15-16 की कार्य योजना तर्क एवं तथ्यों के साथ लेकर मीटिंग में जाने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि सभी संबंधित 31 विभागों के अधिकारी अपडेट होकर ही मीटिंग में पहॅुचें। इसके पूर्व जिला योजना अधिकारी को भी जिले की सम्पूर्ण कार्य योजना के डाटा का सत्यापन करने के निर्देष भी श्री अग्रवाल ने दिए। 
इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने - 
महाप्रबंधक उद्योग विभाग को जल्दी से जल्दी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के प्रकरणों को स्वीकृत कराकर वितरित कराने के निर्देष दिए। 
वही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता के लिए जिले में गतिविधियॉं संचालित करने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत किस तरह आम जन अपने खाते को आपरेट करें। इसका सरल-सहज शब्दों में एक पम्पलेट तैयार करें, जिसका वितरण कराए।
बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रतिदिन बैंक एकाउण्ट से लिंक होने वाले आधार की जानकारी देने के निर्देष भी उन्होंने दिए। 
क्रमांक/29/2014/1864/वर्मा

No comments:

Post a Comment