LOGO

LOGO

Monday, 8 December 2014

अधिकारियों का प्रशिक्षण 9 से 15 दिसम्बर तक

अधिकारियों का प्रशिक्षण 9 से 15 दिसम्बर तक

खण्डवा (08 दिसम्बर,2014) - राज्य निर्वाचन आयोग में पंचायत निर्वाचन- 2014-15 की तैयारियों के संबंध में 9 से 15 दिसम्बर तक अधिकारियों को विभिन्न विषय का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक चलेगा।
आयोग में 9 दिसम्बर को सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक कलेक्टर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह 10 दिसम्बर को जिला मुख्यालय के सहायक रिटर्निंग आफिसर को प्रशिक्षित किया जायेगा। विभिन्न जिलों के रिटर्निंग आफिसर को अलग-अलग तारीख में 11,12,13 और 15 दिसम्बर को प्रशिक्षण दिया जायेगा। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय, भोपाल में पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक/32/2014/1867/वर्मा

No comments:

Post a Comment