LOGO

LOGO

Wednesday, 31 December 2014

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायतो के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायतो के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन 

खण्डवा (31दिसम्बर,2014) - त्रि-स्तरीय निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायतों में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आंषिक संषोधन करते हुए आदेष जारी किए गए है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत हरसूद के  सेक्टर क्रमांक 6 बोरीसराय में शरद कुमार राय सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग व सेक्टर क्रमांक 9 देवल्दी में के.के. गोखले सहायक वन संरक्षक वन मण्डल खण्डवा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत किल्लौद अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 5 गडबडी में डी.के.वाणी कार्यक्रम समन्वयक बी.एम.कृषि महाविद्यालय खण्डवा, सेक्टर क्रमांक 6 गुरावा में डॉ. आर.आई.सिसौदिया सहायक प्रध्यापक बी.एम.कृषि महाविद्यालय खण्डवा, एवं रिजर्व हेतु डॉ. नीरज कुमुद वरिष्ठ पषु चिकित्सक को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
वहीं जनपद पंचायत पुनासा अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 12 गुर्जर खेडी में एल.एन.नाग अनुविभागीय अधिकारी वन मण्डल खण्डवा, सेक्टर क्रमांक 20 सातमोहिनी में कैलाष भतकारे अनुविभागीय अधिकारी वन मण्डल खण्डवा, एवं रिजर्व के लिए मनोज कुमार अग्रवाल उपप्रबंधक एन.एच.डी.सी. व विनय कुमार मिश्रा उपप्रबंधक एन.एच.डी.सी. को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिये कार्यपालिक अधिकारीयों की शक्तियां प्रदत्त की जाकर सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी के सम्बन्ध में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेड,थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुये घटना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के दूरभाष पर भी अनिवार्यतः दी जावे, व सेक्टर अधिकारी उनके मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर ओके रिपोर्ट संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत करें। 
  क्रमांक/121/2014/1955/

सुरेषचंद्र वर्मा होंगे छनेरा नगर परिषद निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी

सुरेषचंद्र वर्मा होंगे छनेरा नगर परिषद निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी

खण्डवा (31दिसम्बर,2014) - नगर परिषद छनेरा (नया हरसूद) के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुरेषचंद्र वर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विभागीय अधिकारी छनेरा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री वर्मा की नियुक्ति राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेष नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13-14 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर की गई है। 
क्रमांक/120/2014/1954/

Tuesday, 30 December 2014

दिनांक 31 दिसम्बर 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें ...










द्वितीय एवं तृतीय चरण के आज से भरे जायेंगे नाम निर्देशन-पत्र

द्वितीय एवं तृतीय चरण के आज से भरे जायेंगे नाम निर्देशन-पत्र

खण्डवा (30 दिसम्बर,2014) - पंचायत निर्वाचन 2014-15 के लिए द्वितीय एवं तृतीय चरण में होने वाले निर्वाचन के लिए आज से नाम निर्देशन-पत्र भरे जायेंगे। प्रथम चरण के लिए नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 दिसम्बर थी। जिले में द्वितीय चरण में खण्डवा तथा खालवा अंतर्गत नाम निर्देषन भरे जाना है। वहीं तृतीय चरण में के लिए छैगॉंवमाखन और पंधाना अंतर्गत नाम निर्देषन भरे जाना है।    
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने जानकारी दी है कि द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिये सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन प्राप्त करने का कार्य 31 दिसम्बर को प्रातरू 10.30 बजे शुरू होगा। इसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी किया जायेगा। नाम निर्देशन-पत्र 7 जनवरी, 2015 की शाम 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 8 जनवरी, 2015 को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी, 2015 है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 10 जनवरी, 2015 को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा। 
द्वितीय चरण का मतदान 31 जनवरी और तृतीय चरण का मतदान 19 फरवरी, 2015 को होगा। मतदान का समय सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। पंच एवं सरपंच पद के लिये मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतदान केन्द्र पर की जायेगी। सरपंच एवं पंच के मतों का सारणीकरण और परिणाम की घोषणा द्वितीय चरण के लिए 5 फरवरी को और तृतीय चरण के लिए 23 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी।
जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य की मतगणना द्वितीय चरण के लिए 4 फरवरी, 2015 को और तृतीय चरण के लिए 22 फरवरी, 2015 को विकासखण्ड मुख्यालय पर होगी। 
सभी चरण के लिये जनपद पंचायत सदस्य के मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 24 फरवरी को और जिला पंचायत सदस्य के लिये 25 फरवरी को की जायेगी।

दिनांक 30 दिसम्बर 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें ...

















Monday, 29 December 2014

स्थानीय पंचायत निर्वाचन के प्रषिक्षण के प्रथम दिवस 1,164 लोगों को दिया गया प्रषिक्षण

स्थानीय पंचायत निर्वाचन के प्रषिक्षण के प्रथम दिवस 1,164 लोगों को दिया गया प्रषिक्षण

खण्डवा (29दिसम्बर,2014) - त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत प्रथम चरण का प्रषिक्षण 29 दिसम्बर सोमवार को तीन केन्द्रों पर दिया गया। प्रषिक्षण का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण का प्रषिक्षण प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक एवं द्वितीय चरण का प्रषिक्षण दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रषिक्षण के नोडल अधिकारी श्री निम्बोलकर ने बताया कि  प्रषिक्षण केन्द्र रायचन्द्र नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय एवं मोतीलाल नेहरू विद्यालय में कुल 1,164 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रषिक्षण दिया गया। जिनमें 531 पीठासीन अधिकारी व 633 मतदान अधिकारी क्रमांक 1 शामिल हुए। 
क्रमांक/115/2014/1950/

Saturday, 27 December 2014

सभी चरण के जनपद और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा एक साथ होगी

सभी चरण के जनपद और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा एक साथ होगी

खण्डवा (27दिसम्बर,2014) -राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के लिये जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये पूर्व में जारी मतों के सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। सभी चरण के लिये अब जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 24 फरवरी को और जिला पंचायत सदस्य के लिये 25 फरवरी को की जायेगी। शेष कार्यक्रम यथावत् रहेगा। 
क्रमांक/111/2014/1946

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी होंगे खण्डवा प्रेक्षक

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी होंगे खण्डवा प्रेक्षक 

खण्डवा (27दिसम्बर,2014) - त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा खण्डवा जिले के लिए अनुप तिवारी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इन्द्रजीत पाटीदार अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को प्रेक्षक महोदय के सम्पर्क अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है। 
क्रमांक/110/2014/1945

31 दिसम्बर को होगा पंचायत निर्वाचन संबंधित प्रषिक्षण

31 दिसम्बर को होगा पंचायत निर्वाचन संबंधित प्रषिक्षण 

खण्डवा (27दिसम्बर,2014) - त्रि - स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायत किल्लौद, हरसूद और पुनासा के सेक्टर अधिकारियों का प्रषिक्षण 31 दिसम्बर 2014 को प्रातः 9 बजे से महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला में आयेाजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त प्रषिक्षणार्थियों को अनिवार्यतः प्रषिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देष दिए गए है।
क्रमांक/109/2014/1944