LOGO

LOGO

Wednesday, 29 October 2014

पंचायत आम निर्वाचन के लिये मतदाता सूची तैयारी कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

पंचायत आम निर्वाचन के लिये मतदाता सूची तैयारी कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

खण्डवा (01 अगस्त, 2014) - त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिये फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन द्वितीय चरण के कार्यक्रम में किया गया है।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री जी.पी. श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि नवीन कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के प्रकाशन के संबंध में संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में सूचना भेजना तथा प्रचार-प्रसार करना 16 सितम्बर को और प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण 19 सितम्बर को होगा। सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन तथा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य 23 सितम्बर को प्रारंभ होगा। दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है। इनके निपटारे की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर है। निराकरण के पश्चात 28 अक्टूबर तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन की पाण्डुलिपि तथा फार्म वेण्डर को डाटा एंट्री के लिये उपलब्ध करवाया जायेगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा वेण्डर से प्राप्त चेक लिस्ट की जाँच एवं संशोधन एक नवम्बर तक होगा। वेण्डर द्वारा 5 नवम्बर तक अनुपूरक सूची का मुद्रण कर जिला कार्यालय को दी जायेगी। अनुपूरक सूची 12 नवम्बर तक मूल सूचियों से जोड़ी जायेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 नवम्बर को होगा। इसी दिन से मतदाता सूची विक्रय के लिये उपलब्ध रहेगी। प्रथम चरण का कार्यक्रम यथावत रहेगा।
क्रमांक/04/2014/1210/वर्मा

No comments:

Post a Comment