LOGO

LOGO

Wednesday, 29 October 2014

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15
प्रेक्षक करेंगे फोटोयुक्त मतदाता सूची की तैयारी का पर्यवेक्षण 

खण्डवा (03 अगस्त, 2014) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के लिये बनाई जा रही फोटोयुक्त मतदाता सूची के पर्यवेक्षण के लिये प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। आयोग द्वारा 45 प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। जिसमें खण्डवा जिले के लिए श्री एम.एस. भिलाला को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 9425093588 है।
प्रेक्षक प्रथम चरण में 19 से 23 अगस्त तक और द्वितीय चरण में 13 से 17 अक्टूबर तक संबंधित जिलों का भ्रमण कर फोटोयुक्त मतदाता सूची की तैयारियों का पर्यवेक्षण करेंगे।
क्रमांक/13/2014/1217/वर्मा

No comments:

Post a Comment