LOGO

LOGO

Wednesday, 4 February 2015

मतदान के दिन सामान्य अवकाश घोषित

मतदान के दिन सामान्य अवकाश घोषित 

खण्डवा (04फरवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रि-स्तरीय पंचायतों के कार्यक्रम के अनुसार जिले मंे द्वितीय चरण का मतदान 5 फरवरी को होगा। जिसमें खण्डवा एवं खालवा विकासखण्ड में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग होगी। इसीप्रकार तृतीय चरण का मतदान 22 फरवरी को होना है। जिसमें जिले के छैगॉंवमाखन एवं पंधाना विकासखण्ड में मतदान होगा। शासन ने  संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रों के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है। द्वितीय चरण में जनपद पंचायत खण्डवा और खालवा में 5 फरवरी गुरूवार को और तृतीय चरण में जनपद पंचायत पंधाना और छैगॉवमाखन में 22 फरवरी रविवार को सामान्य अवकाष घोषित किया गया है। 
क्रमांक/07/2015/162/वर्मा

No comments:

Post a Comment