LOGO

LOGO

Wednesday, 7 January 2015

प्रेक्षक श्री तिवारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्रेक्षक श्री तिवारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

खण्डवा (07जनवरी,2015) - त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी ने मंगलवार को जनपद पंचायत पंधाना के 31 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वह शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्ड्री स्कूल में स्थित जनपद पंचायत पंधाना के स्ट्रांग रूम भी पहॅुचें। जहॉं पर प्रेक्षक श्री तिवारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के साथ ही सामग्री विवरण एवं प्राप्ति सील का भी अवलोकन किया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी श्री बृजेन्द्र रावत उपस्थित थे। 
 जिसके बाद प्रेक्षक श्री तिवारी द्वारा जनपद पंचायत के आर.ओ.केन्द्र तहसील कार्यालय एवं 2 ए.आर.ओ. केन्द्र जनपद पंचायत पंधाना व ग्राम पंचायत भवन दीवाल भी पहॅंुचे। जहॉं पर पंचायत सेल प्रभारी हरिष मौर्य ने उन्हें व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी। जिसके बाद प्रेक्षक महोदय ने जनपद पंचायत छैगॉंव माखन के भी 19 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
क्रमांक/36/2015/36/वर्मा

No comments:

Post a Comment