LOGO

LOGO

Saturday, 31 January 2015

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू सेक्टर अधिकारी नियुक्त

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू सेक्टर अधिकारी नियुक्त

खण्डवा (31जनवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य के द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु  विकासखण्ड खण्डवा के लिए मतदान होना है। जिसके अंतर्गत मतदान शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हों। इस उद्देष्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री महेष अग्रवाल ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सेक्टर अधिकारी  नियुक्त किए गए। जिसमें - 
सम्पूर्ण अनुभाग खण्डवा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी शास्वत शर्मा को नियुक्त किया गया।
वहीं सेक्टर क्रमांक 12  के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंक गोयल को नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 6 और 7 के लिए नगर पालिका निगम आयुक्त एस.आर.सोलंकी को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 2 और 5 के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकीय अधिकारी तारिणी जोहरी को नियुक्त किया गया।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 1 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बृजेन्द्र रावत को नियुक्त किया गया।
सेक्टर क्रमांक 8 और 9 के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी वन्दना चौहान को नियुक्त किया गया।
वहीं सेक्टर क्रमांक 10 और 11 के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी माला अहिरवार को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 3 और 4 के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी केष्या सोलंकी को नियुक्त किया गया।
  वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल को विकासखण्ड खण्डवा के पंचायत चुनाव संचालन का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा है। 
  क्रमांक/152/2015/152/वर्मा

त्रि-स्तरीय निर्वाचन के द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना के लिए श्री ठाकुर प्रेक्षक नियुक्त

त्रि-स्तरीय निर्वाचन के द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना के लिए श्री ठाकुर प्रेक्षक नियुक्त

खण्डवा (31जनवरी,2015) - त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत विकासखण्ड खण्डवा , खालवा , पंधाना और छैगॉंवमाखन के द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य प्रषासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री मदन सिंह ठाकुर को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वह द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना के लिए 3 फरवरी तक जिले में रहेंगे। उनसे फॉरेस्ट विश्राम गृह या मोबाईल नम्बर 94253-45067 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक/151/2015/151/वर्मा

Friday, 30 January 2015

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आर.एस. शोरे को कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आर.एस. शोरे को कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी

खण्डवा (30जनवरी,2015) - त्रि - स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत रिटर्निंग अधिकारी हरसूद के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेष अग्रवाल ने  आर. एस. शोरे योजना अधिकारी कार्यालय जिला षिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र  जारी किया है। साथ ही आगामी तीन दिवस में नोटिस का जवाब नही देने पर अनुषासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देष दिए है। संबंधित अधिकारी द्वारा समय सीमा में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही कि जाएगी। गौरतलब है कि 13 जनवरी को जिले मंे प्रथम चरण के अंतर्गत हरसूद में मतदान हुआ था। जिसमें अपने कर्त्तव्य पर बगैर पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने एवं निर्वाचन कार्य मंे लापरवाही बरतने पर यह कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 
                                क्रमांक/146/2015/146/वर्मा

Thursday, 29 January 2015

त्रि-स्तरीय पंचायत को लेकर सेक्टर अधिकारियों का प्रषिक्षण आयोजित


त्रि-स्तरीय पंचायत को लेकर सेक्टर अधिकारियों का प्रषिक्षण आयोजित
सोमवार तक अपने सेक्टर के मतदान केन्द्रों की फाईनल रिपोर्ट सौंपे - कलेक्टर श्री अग्रवाल



खण्डवा (29जनवरी,2015) - त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में खालवा एवं खण्डवा विकासखण्ड में मतदान होना है। जिसमें सरपंच,पंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। जिसकी तैयारियों की समीक्षा करने के उद्देष्य से कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने गुरूवार को खालवा एवं खण्डवा विकासखण्ड के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। जिसके बाद उन्हें कलेक्टोरेट सभागृह में ही प्रषिक्षण भी दिया गया।
मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति की समीक्षा को लेकर आयोजित सेक्टर अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने खण्डवा एवं खालवा दोनों ही विकासखण्डों के सेक्टर अधिकारियों को अपने सेक्टर के मतदान केन्द्रों का पुनः निरीक्षण करने के निर्देष दिए। साथ ही सोमवार तक अपनी फाईनल ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेष भी दिए।
बैठक में निर्देष देते हुए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि दोनों ही विकासखण्डों के सीईओ जनपद यह सुनिष्चित करें कि मतदान कराने के लिए जाने वाले दलों के लिए मूलभूत व्यवस्था मतदान केन्द्रों पर हो। साथ ही विद्युत कि व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से हो। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सेक्टर अधिकारियों की फाईनल रिपोर्ट पर समीक्षा के लिए खालवा एवं खण्डवा में पृथक-पृथक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खालवा में सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक मैं लूंॅगा। वहीं खण्डवा विकासखण्ड निर्वाचन के लिए सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा अपर कलेक्टर करेंगे।
क्रमांक/142/2015/142/वर्मा

नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के लिए होने वाले निर्वाचन हेतु श्री चन्द्रकांत भांवरे प्रेक्षक नियुक्त

नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के लिए होने वाले निर्वाचन हेतु श्री चन्द्रकांत भांवरे प्रेक्षक नियुक्त

खण्डवा (29जनवरी,2015) - नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के संबंध में निर्वाचन के लिए सेवानिवृत्त डी.एस.पी. श्री चन्द्रकांत भांवरे को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके सम्पर्क अधिकारी उपसंचालक कृषि विभाग ओ.पी. चौरे होंगे। गौरतलब है कि नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाने के लिए निर्वाचन होना है। जिसकी तैयारियों के पर्यवेक्षण कार्य के लिए श्री चन्द्रकांत भांवरे को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वह तृतीय चरण हेतु 30 जनवरी से 4 फरवरी तक जिले में रहेंगे। उनसे फॉरेस्ट विश्राम गृह या मोबाईल नम्बर 9425901408 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक/142/2015/142/वर्मा

दिनांक 29 जनवरी 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें














श्रमिकों को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश

श्रमिकों को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश

खण्डवा (29जनवरी,2015) -  श्रमायुक्त ने 31 जनवरी 2015 को खण्डवा जिले में छनेरा नगर परिषद् के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने संबंधी निर्वाचन में श्रमिकों के मतदान अधिकार के संबंध में परिपत्र जारी किया है। परिपत्र में श्रमिकों को मतदान दिवस को अवकाश देने के लिये कहा गया है।
नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कारखानों में कार्यरत कामगार अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें इसके लिए उन्हें मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा। इसी तरह सप्ताह में सातों दिन कार्य करने वाले कारखाने पूर्व अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घंटे की सुविधा देंगे। निरन्तरित प्रक्रिया वाले कारखाने श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुँचाते हुए बारी-बारी से पर्याप्त समय प्रदान करते हुए मतदान की अनुमति देंगे।
मतदान क्षेत्र में आने वाले दुकान एवं वाणिज्य संस्थान से कामगारों को मतदान की सुविधा देने के लिए मतदान के दिन अवकाश रखने को कहा गया है। अन्य दुकान एवं संस्थान जिनका बंद निर्धारित नहीं है वे कामगारों को बारी-बारी से मतदान करने की अनुमति देंगे।                                                                                                                                 क्रमांक/138/2015/138/वर्मा

पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन अवकाश रहेगा

पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन अवकाश रहेगा 

खण्डवा (29जनवरी,2015) - राज्य शासन द्वारा पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिये द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान के दिन संबंधित क्षेत्र में सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। द्वितीय चरण का मतदान 5 फरवरी और तृतीय चरण का मतदान 22 फरवरी को होगा।
क्रमांक/137/2015/137/वर्मा

Wednesday, 28 January 2015

उप सरपंचों का निर्वाचन 13 फरवरी एवं 3 मार्च को

उप सरपंचों का निर्वाचन 13 फरवरी एवं 3 मार्च को

खण्डवा (28जनवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों में उप सरपंचों के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की तारीख निर्धारित कर दी गयी है। प्रथम चरण में जिन ग्राम पंचायतों का निर्वाचन हो चुका है, वहाँ 13 फरवरी को उप सरपंच का निर्वाचन होगा। द्वितीय एवं तृतीय चरण में जिन ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा, वहाँ 3 मार्च को उप सरपंच के निर्वाचन के लिए सम्मिलन होगा।
क्रमांक/135/2015/135/वर्मा

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ करें सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही - कलेक्टर श्री अग्रवाल


निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ करें सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही - कलेक्टर श्री अग्रवाल
द्वितीय चरण के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी और तकनीकी टीम के सदस्यों का निर्वाचन के दौरान अप-डाउन पर होगी कार्यवाही
ई-अटेडेंस के कार्य में तेजी लाने के भी दिए निर्देष



खण्डवा (28जनवरी,2015) - निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों को नही बख्शा जाए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें। इस कार्य में कोताही न बरतें । यह स्पष्ट निर्देष बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य अति महत्वपूर्ण है। जिसमें जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह प्राथमिकता पर उसे निभायें। इतना ही नही बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उन अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को  जिनकी ड्यूटी त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत लगाई गई है यदि उनके द्वारा मतदान सामग्री वितरण स्थल पर निष्चित समय में उपस्थित न होने पर भी तत्काल सस्पेंड करने कि कार्यवाही करने के निर्देष रिटर्निंग अधिकारियों को दिए। वहीं द्वितीय चरण में खण्डवा एवं खालवा के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों और तकनीकी टीम के सदस्यों को भी मतदान दल रवाना होने से लेकर मतगणना के कार्य तक कार्यस्थल पर ही रहने के निर्देष उन्होंने दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी इस दौरान अप-डाउन न कर जिनकी जहॉ ड्यूटी लगाई गई है, वह वहीं रहें। 
इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना के तैयारियों कि समीक्षा की। जिसमें उन्होंने -
संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और आरओ को मतपत्र को चेक करने एवं प्रुफ रिडींग करने के लिए नियुक्त व्यक्तियों के लिए लॉग बुक बनाने के निर्देष कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि लॉग बुक में किस मतपत्र को किस कर्मचारी द्वारा चेक किया गया इसकी एन्ट्री कराए। ताकि किस स्तर पर किस कर्मचारी एवं अधिकारी द्वारा गलती कि गई है, यह स्पष्ट हो और संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित करें। पूर्ण रूप से मतपत्रों की चेकिंग एवं पु्रफ रिडींग की सम्पूर्ण जानकारी सीईओ जनपद की होगी।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ई.व्ही.एम. मषीनों कि चेकिंग के लिए भी लॉग बुक तैयार करने के निर्देष दिए।  ताकि किस अधिकारी कर्मचारी द्वारा किस ई.व्ही.एम. मषीन को तैयार किया गया है। यह जानकारी उपलब्ध रहे।
वहीं मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थल पर फूडझोन स्थापित करने के निर्देष भी उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को दिए। 
इसी प्रकार द्वितीय चरण में खण्डवा एवं खालवा के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रषिक्षण गुरूवार को 12 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित करने के आदेष भी दिए। 
वहीं हरसूद में खाली कुर्सी और भरी कुर्सी के लिए आयोजित होने वाले निर्वाचन के तैयारियों कि समीक्षा भी संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से की। 
  इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनपदवार ई-अटेडेंस कार्य कि प्रगति की समीक्षा सीईओ जनपदों और तहसीलदारों से की और उन्हें 5 फरवरी तक संख्यात्मक विकास के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि खालवा, हरसूद, बलड़ी और छैगॉवमाखन के सीईओ एवं तहसीलदार इसके लिए परस्पर षिक्षकों से सर्म्पक करें और रिर्पोट प्रस्तुत करें। समय-सीमा की बैठक में भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों कि समीक्षा भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने की। 
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर और अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
क्रमांक/133/2015/133/वर्मा 

Tuesday, 27 January 2015

जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 4 मार्च को

जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 4 मार्च को 

खण्डवा(27जनवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की तिथि 4 मार्च 2015 निर्धारित की गयी है। आयोग द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की तारीख से 30 दिन के भीतर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए सम्मिलन करने का प्रावधान है। जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 27 एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 28 फरवरी 2015 को होगी।
                                                                                                                         क्रमांक/130/2015/130/वर्मा 

Saturday, 24 January 2015

आदर्श आचरण संहिता वाले क्षेत्र के शासकीय समारोह में ध्वजारोहण नहीं कर सकेंगे जन-प्रतिनिधि

आदर्श आचरण संहिता वाले क्षेत्र के शासकीय समारोह में ध्वजारोहण नहीं कर सकेंगे जन-प्रतिनिधि

खण्डवा (24जनवरी,2015) - त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन तथा 9 नगरीय निकाय के लिये निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने से 26 जनवरी, 2015 गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं।
शासन और शासकीय संस्थाओं द्वारा आयोजित समारोह में त्रि-स्तरीय पंचायत संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण नहीं किया जायेगा। जिन नगरीय क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू है, वहाँ उस नगर की वर्तमान निकाय के निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों द्वारा शासन और शासकीय संस्थाओं द्वारा आयोजित समारोह में ध्वजारोहण नहीं किया जायेगा। ध्वजारोहण समारोह में आदर्श आचरण संहिता का पालन किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।
राज्य शासन ने इस संबंध में सभी संभागायुक्त, कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आयोग के निर्देश का पालन करने को कहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिये एक परिपत्र जारी किया है।
क्रमांक/116/2015/116/वर्मा

नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

खण्डवा (24जनवरी,2015) - नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए निर्वाचन होना है। जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरेषचन्द्र वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर के लिए नियुक्त किया गया। वहीं उनकी सहायता के लिए तहसीलदार हरसूद महेन्द्र जोषी और नायब तहसीलदार बलड़ी प्रकाष परिहार को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।  
क्रमांक/114/2015/114/वर्मा

Thursday, 22 January 2015

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत खालवा के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत
खालवा के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन 

खण्डवा (22जनवरी,2015) - त्रि-स्तरीय निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायत खालवा में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आंषिक संषोधन करते हुए आदेष जारी किए गए है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत खालवा के -
कुमारखेडा 10 के लिए प्रबंधक एनएचडीसी नर्मदानगर टी.एम. त्रिपाठी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। 
वहीं जुनापानी 15 के लिए उप प्रबंधक एनएचडीसी खण्डवा सौरभ कुमार को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार गुलाईमाल 26 के लिए लेखा अधिकारी बलड़ी आषीष सोनी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही रिर्जव में अनुविभागीय अधिकारी उत्पादन वन मंडल खण्डवा एल.एन. नाथ को रखा गया है।
   सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिये कार्यपालिक अधिकारीयों की शक्तियां प्रदत्त की जाकर सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी के सम्बन्ध में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेड,थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुये घटना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के दूरभाष पर भी अनिवार्यतः दी जावे, व सेक्टर अधिकारी उनके मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर ओके रिपोर्ट संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत करें। 
क्रमांक/107/2015/107/वर्मा

नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलायें जाने के लिए होने वाले निर्वाचन हेतु सेक्टर अधिकारियों में आंषिक संषोधन

नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलायें जाने के लिए होने वाले निर्वाचन हेतु सेक्टर अधिकारियों में आंषिक संषोधन

खण्डवा (22जनवरी,2015) - मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलायें जाने के लिए होने वाले निर्वाचन के निर्विघन रूप से संचालन के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेष अग्रवाल द्वारा सेक्टर अधिकारियों में आंषिक संषोधन किया गया है। साथ ही सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिये कार्यपालिक अधिकारीयों की शक्तियां प्रदत्त की जाकर सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी के सम्बन्ध में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेड,थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुये घटना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के दूरभाष पर भी अनिवार्यतः दी जावे, व सेक्टर अधिकारी उनके मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर ओके रिपोर्ट संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत करें। 
नगर परिषद छनेरा में होने वाले निर्वाचन के लिए सेक्टर अधिकारियों में -  
मौलाना आजाद वार्ड क्रमांक 6 के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल मौसम विज्ञान केन्द्र 6 पी.के. शर्मा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। 
वहीं राजा हरीष चंद्र वार्ड क्रमांक 15 के लिए पषु चिकित्सक अधिकारी पषु पालन विभाग बलडी गिरधारे वास्कले को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
और श्रीराम मंदिर वार्ड क्रमांक 13 के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास विभाग  नंद किषोर धनोतिया  को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। 
साथ ही रिजर्व में सहायक अधीक्षक भू अभिलेख खण्डवा तेजराम राठौर को रखा गया है।
क्रमांक/106/2015/106/वर्मा

Wednesday, 21 January 2015

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी गणना प्रेक्षक नियुक्त

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी गणना प्रेक्षक नियुक्त 

 खण्डवा (21जनवरी,2015) -  त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला खण्डवा के क्षेत्र जनपद पंचायत पुनासा, हरसूद और बलड़ी में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिए होने वाली मतगणना हेतु अनुप तिवारी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नम्बर 9425150438 है। और उनसे फॉरेस्ट विश्राम ग्रह पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक/102/2015/102/वर्मा