LOGO

LOGO

Wednesday, 25 March 2015

आज आयोजित किया जायेगा जिला पंचायत खण्डवा अंतर्गत प्रथम सम्मिलन

आज आयोजित किया जायेगा
जिला पंचायत खण्डवा अंतर्गत प्रथम सम्मिलन

खण्डवा (25मार्च,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2014-15 के पश्चात जिला पंचायत खण्डवा के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यांे का प्रथम सम्मिलन व शपथ विधि समारोह 26 मार्च 2015 गुरूवार को गौरीकंुज सभागृह में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। जिसमें जिला पंचायत खण्डवा के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यांे को शपथ दिलवायी जावेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत खण्डवा अमित तोमर द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम माननीय सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान की अध्यक्षता व कुंवर श्री विजय शाह मंत्री नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मुख्य आतिथ्य व श्री सुभाष कोठारी महापौर नगर पालिक निगम खण्डवा, श्री देवेन्द्र वर्मा विधायक खण्डवा, श्री लौकेन्द्रसिंह तोमर विधायक मान्धाता, श्रीमती योगिता बोरकर विधायक पंधाना, श्री महेश अग्रवाल कलेक्टर जिला खण्डवा व श्री हुकुमचंद यादव अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक मर्या. खण्डवा के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया जायेगा। 
क्रमांक/102/2015/400/काषिव

Thursday, 12 March 2015

हसीना बाई जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

हसीना बाई जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित
वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवीकिषन चौधरी र्निविरोध निर्वाचित





खण्डवा (12मार्च,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम एवं निर्देशानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरूवार 12 मार्च को कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें सम्पूर्ण प्रक्र्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल द्वारा नियुक्त विहित प्राधिकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर और अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल द्वारा कराई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें 16 में से 12 मत अर्जित कर हसीना बाई पति बाबूलाल भाटे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी गंगाबाई मोरे को 4 मत प्राप्त हुए। परिणाम की घोषणा अपर कलेक्टर श्री बघेल ने की। 
  इसी प्रकार जिला पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया दोपहर 02ः30 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें विजयी प्रत्याषी की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी जी.एस.डोडिया ने बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर देवीकिषन चौधरी पिता छज्जुलाल चौधरी र्निविरोध चुने गए। परिणाम की घोषणा अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने की। 
क्रमांक/41/2015/337/वर्मा

Wednesday, 11 March 2015

जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज

जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज
प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी चुनाव की प्रक्रिया


खण्डवा (11मार्च,2015) - निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन 12 मार्च को जिला पंचायत कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। निर्वाचन के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। निर्वाचन स्थल पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियोें तथा जिला पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति का प्रवेष पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए  निर्वाचन स्थल पर धारा-144 के समान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावषील होगी । 
अध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी - जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए - 
नाम निर्देषन पत्र परिदत्त तथा प्राप्त करने के लिए प्रातः 11 बजे से 11.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से प्रातः 11.45 तक की जाएगी। 
12 बजे से लेकर 12ः30 बजे तक निर्धारित समय में अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया जा सकेगा। 
दोपहर 12ः30 बजे से 1 बजे तक मतपत्र तैयार करने की कार्यवाही कि जाएगी। (यदि आवष्यक हो तो ) एवं उपस्थिति पत्रक बनाया जाएगा। 
जिसके बाद दोपहर 1 बजे से लेकर 01ः30 बजे तक मतदान होगा। जिसमें कि बैठक में उपस्थित सदस्य को क्रम से मतदान करेगे। जिसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी - जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए -

नाम निर्देषन पत्र परिदत्त तथा प्राप्त करने के लिए दोपहर 02ः30 बजे से 03ः00 बजे  तक   का समय निर्धारित किया गया है।
नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 03ः00 बजे से प्रातः 03ः30 तक की जाएगी। 
03ः30 बजे से लेकर 04ः00 बजे तक निर्धारित समय में अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया जा सकेगा। 
04ः00 बजे से 04ः30 बजे तक मतपत्र तैयार करने की कार्यवाही कि जाएगी। (यदि आवष्यक हो तो ) एवं उपस्थिति पत्रक बनाया जाएगा। 
जिसके बाद 04ः30 बजे से लेकर 05ः00 बजे तक मतदान होगा। जिसमें कि बैठक में उपस्थित सदस्य क्रम से मतदान करेंगे। जिसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
क्रमांक/35/2015/331/वर्मा