LOGO

LOGO

Wednesday, 25 March 2015

आज आयोजित किया जायेगा जिला पंचायत खण्डवा अंतर्गत प्रथम सम्मिलन

आज आयोजित किया जायेगा
जिला पंचायत खण्डवा अंतर्गत प्रथम सम्मिलन

खण्डवा (25मार्च,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2014-15 के पश्चात जिला पंचायत खण्डवा के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यांे का प्रथम सम्मिलन व शपथ विधि समारोह 26 मार्च 2015 गुरूवार को गौरीकंुज सभागृह में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। जिसमें जिला पंचायत खण्डवा के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यांे को शपथ दिलवायी जावेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत खण्डवा अमित तोमर द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम माननीय सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान की अध्यक्षता व कुंवर श्री विजय शाह मंत्री नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मुख्य आतिथ्य व श्री सुभाष कोठारी महापौर नगर पालिक निगम खण्डवा, श्री देवेन्द्र वर्मा विधायक खण्डवा, श्री लौकेन्द्रसिंह तोमर विधायक मान्धाता, श्रीमती योगिता बोरकर विधायक पंधाना, श्री महेश अग्रवाल कलेक्टर जिला खण्डवा व श्री हुकुमचंद यादव अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक मर्या. खण्डवा के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया जायेगा। 
क्रमांक/102/2015/400/काषिव

Thursday, 12 March 2015

हसीना बाई जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

हसीना बाई जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित
वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवीकिषन चौधरी र्निविरोध निर्वाचित





खण्डवा (12मार्च,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम एवं निर्देशानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरूवार 12 मार्च को कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें सम्पूर्ण प्रक्र्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल द्वारा नियुक्त विहित प्राधिकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर और अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल द्वारा कराई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें 16 में से 12 मत अर्जित कर हसीना बाई पति बाबूलाल भाटे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी गंगाबाई मोरे को 4 मत प्राप्त हुए। परिणाम की घोषणा अपर कलेक्टर श्री बघेल ने की। 
  इसी प्रकार जिला पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया दोपहर 02ः30 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें विजयी प्रत्याषी की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी जी.एस.डोडिया ने बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर देवीकिषन चौधरी पिता छज्जुलाल चौधरी र्निविरोध चुने गए। परिणाम की घोषणा अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने की। 
क्रमांक/41/2015/337/वर्मा

Wednesday, 11 March 2015

जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज

जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज
प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी चुनाव की प्रक्रिया


खण्डवा (11मार्च,2015) - निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन 12 मार्च को जिला पंचायत कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। निर्वाचन के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। निर्वाचन स्थल पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियोें तथा जिला पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति का प्रवेष पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए  निर्वाचन स्थल पर धारा-144 के समान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावषील होगी । 
अध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी - जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए - 
नाम निर्देषन पत्र परिदत्त तथा प्राप्त करने के लिए प्रातः 11 बजे से 11.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से प्रातः 11.45 तक की जाएगी। 
12 बजे से लेकर 12ः30 बजे तक निर्धारित समय में अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया जा सकेगा। 
दोपहर 12ः30 बजे से 1 बजे तक मतपत्र तैयार करने की कार्यवाही कि जाएगी। (यदि आवष्यक हो तो ) एवं उपस्थिति पत्रक बनाया जाएगा। 
जिसके बाद दोपहर 1 बजे से लेकर 01ः30 बजे तक मतदान होगा। जिसमें कि बैठक में उपस्थित सदस्य को क्रम से मतदान करेगे। जिसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी - जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए -

नाम निर्देषन पत्र परिदत्त तथा प्राप्त करने के लिए दोपहर 02ः30 बजे से 03ः00 बजे  तक   का समय निर्धारित किया गया है।
नाम निर्देषन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 03ः00 बजे से प्रातः 03ः30 तक की जाएगी। 
03ः30 बजे से लेकर 04ः00 बजे तक निर्धारित समय में अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया जा सकेगा। 
04ः00 बजे से 04ः30 बजे तक मतपत्र तैयार करने की कार्यवाही कि जाएगी। (यदि आवष्यक हो तो ) एवं उपस्थिति पत्रक बनाया जाएगा। 
जिसके बाद 04ः30 बजे से लेकर 05ः00 बजे तक मतदान होगा। जिसमें कि बैठक में उपस्थित सदस्य क्रम से मतदान करेंगे। जिसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
क्रमांक/35/2015/331/वर्मा

Friday, 27 February 2015

जिला पंचायत सदस्य के सारणीकरण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

जिला पंचायत सदस्य के सारणीकरण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
कलेक्टोरेट सभागृह में सारणीकरण के परिणामों की, की जाएगी घोषणा 

खण्डवा(27फरवरी,2014) - त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 फरवरी को प्रातः 10ः30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के सारणीकरण कार्य के बाद परिणामों की घोषण की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री एम.के. अग्रवाल ने आदेष दिए है कि निर्वाचन परिणामों के सारणीकरण के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी सुश्री तारीणी जौहरी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारणीकरण कार्य के संपादन के लिए गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक नियुक्त किए गए है। 
जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत क्षेत्र पुनासा 3 , 4 एवं 5, हरसूद 12 और बलड़ी 13 के लिए शासकीय हाई स्कूल बिजोराभील संजय निम्भोरकर को गणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही लेखापाल जी.डी.सी. पी.के. बरोले और कम्प्यूटर ऑपरेटर स्थानिय निर्वाचन रवि पाटिल को गणना सहायक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत क्षेत्र खण्डवा 1 एवं 2 और खालवा 14,15 व 16 के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी आर.एस.शोरे को गणना पर्यवेक्षक तथा  लेखापाल सहा. आ. आदिवासी विकास जे.एस. सांवनेर और लिपिक जिला षिक्षा केन्द्र महेन्द्र आसवानी को गणना सहायक नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत क्षेत्र पंधाना 8, 9 , 10 एवं 11 और छैगॉंवमाखन 6 एवं 7 के लिए अन्वेषक कार्यालय जिला षिक्षा अधिकारी सुनील मीणा को गणना पर्यवेक्षक और लेखापाल जिला षिक्षा केन्द्र गणेष गुप्ता तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर स्थानीय निर्वाचन हिमांषु साध को गणना सहायक नियुक्त किया गया है।
क्रमांक/134/2015/290/काषिव

Wednesday, 25 February 2015

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी सारणीकरण के लिए पंधाना एवं छैगॉंवमाखन विकासखण्ड हेतु प्रेक्षक नियुक्त

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी सारणीकरण के लिए पंधाना एवं छैगॉंवमाखन विकासखण्ड हेतु प्रेक्षक नियुक्त 

खण्डवा (25फरवरी,2015) - त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला खण्डवा के सारणीकरण के लिए पंधाना एवं छैगॉवमाखन विकासखण्ड के लिए रा.प्र.से. सेवा निवृत्त मदन सिंह ठाकुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके सम्पर्क अधिकारी के रूप में सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी विजय जाट को नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री मदन सिंह ठाकुर का मोबाईल नम्बर 9425345067 है। उनसे 26 फरवरी से फॉरेस्ट विश्राम ग्रह पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक/123/2015/279/वर्मा 

Monday, 23 February 2015

मतगणना दलों के प्रषिक्षण हेतु विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष

मतगणना दलों के प्रषिक्षण हेतु विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष

खण्डवा (23फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिए तीन चरणों में मतदान किया जाना है। जिसमें तृतीय चरण का मतदान हो चुका है। जिसकी मतगणना दलों के प्रषिक्षण पर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेष विद्युत मण्डल को दिए है।  
क्रमांक/111/2015/267/वर्मा

मतगणना दलों का प्रषिक्षण आज

मतगणना दलों का प्रषिक्षण आज

खण्डवा (23फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के लिए गठित किए गए मतगणना दलों के सदस्यों का प्रषिक्षण 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हाल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लगभग 152 प्रषिक्षार्थियों को मतगणना संबंधित जानकारी दी जाएगी।
क्रमांक/110/2015/266/वर्मा

Sunday, 22 February 2015

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया आभार प्रकट

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया आभार प्रकट

खण्डवा (22फरवरी,2015) -  त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तृतीय चरण में जिले के दो विकासखण्डों में सफल एवं शांतिपूर्ण मतदान होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेष अग्रवाल ने इन दोनों विकासखण्डों के समस्त नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं, समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व सदस्यों, व संचार प्रतिनिधियों का हृदय से आभार प्रकट किया है। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुये उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्रमांक/106/2015/262/वर्मा

त्रि-स्तरीय पंचायत 2014-15 के अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान सम्पन्न

त्रि-स्तरीय पंचायत 2014-15 के अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान सम्पन्नपंधाना और छैगॉंवमाखन विकासखण्ड में शांतिपूर्ण हुआ मतदानपंधाना विकासखण्ड में 84.12 प्रतिषत हुआ मतदानछैगॉवमाखन विकासखण्ड में 88.00 प्रतिषत हुआ मतदान

खण्डवा (22फरवरी,2015) -  राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार रविवार को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तृतीय चरण का मतदान सम्पन्न हुआ। तृतीय चरण में जिले के पंधाना और छैगॉंवमाखन विकासखण्ड में मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो कि शाम 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मॉक पोल के पश्चात् प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके थे। मतदान केन्द्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी दिखीं। मतदाताओं में काफी उत्साह का वातावरण नजर आया।
  राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट से शाम 5 बजे तक अपडेट प्राप्त आकड़ों के अनुसार जिले के - 
पंधाना विकासखण्ड में 84.12 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 84.91 प्रतिषत पुरूषों ने और 83.27 प्रतिषत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। 
वहीं छैगॉंवमाखन विकासखण्ड में 88.00 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें 88.98 प्रतिषत पुरूषों ने और 86.92 प्रतिषत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। 
क्रमांक/105/2015/261/वर्मा

Saturday, 21 February 2015

मतदान और मतगणना स्थल पर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष

मतदान और मतगणना स्थल पर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष

खण्डवा (21फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के लिए तृतीय चरण में जनपद पंचायत पंधाना और छैगॉंवमाखन विकासखण्ड का मतदान होना है। जिसके सुचारू आयोजन के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेष विद्युत मण्डल को संबंधित विकासखण्ड के मतदान और मतगणना स्थल पर संबंधित दिनों में विद्युत व्यवस्था निर्वाध बनाए रखने के आदेष दिए है। 
क्रमांक/102/2015/258/वर्मा

पंच और सरपंच की मतगणना के दौरान ई.व्ही.एम. की सुरक्षा पर आयोग के निर्देष

पंच और सरपंच की मतगणना के दौरान ई.व्ही.एम. की सुरक्षा पर आयोग के निर्देष

खण्डवा (21फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 में पंच, सरपंच की मतगणना मतदान समाप्ति के पश्चात् केन्द्र पर की जायेगी। वहीं पंच, सरपंच की मतगणना के दौरान मतदान केन्द्र की ई.व्ही.एम. मषीन जिसमें जिला पंचायत सदस्य, और जनपद पंचायत सदस्य का मतदान हुआ है। उसकी सुरक्षा के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देष जारी किए गए है।
जिसके अनुसार पंच और सरपंच के पदों की मतगणना किए जाने के पूर्व ई.व्ही.एम. को भली-भांति सीलबंद किया जाएगा। सीलबंद ई.व्ही.एम. पंच और सरपंच की मतगणना के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक-2 द्वारा अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखी जाएगी। उसके साथ पीठासीन अधिकारी मतदान केन्द्र पर नियुक्त सुरक्षाबल को भी ई.व्ही.एम. की सुरक्षा के लिए पाबंद करेगा। इसके बाद भी ई.व्ही.एम. की सुरक्षा के लिए पीठासीन अधिकारी का दायित्व यथावत रहेगा।
क्रमांक/101/2015/257/वर्मा

आज मतदान के दिन सामान्य अवकाश घोषित

आज मतदान के दिन सामान्य अवकाश घोषित 

खण्डवा (21फरवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले मंे तृतीय चरण का मतदान 22 फरवरी को होगा। जिसमें पंधाना और छैगॉंवमाखन विकासखण्ड में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग होगी। शासन ने संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्रों के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है। तृतीय चरण में जनपद पंचायत पंधाना और छैगॉंवमाखन में 22 फरवरी रविवार को सामान्य अवकाष घोषित किया गया है। 
क्रमांक/100/2015/256/वर्मा

मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश देने के निर्देश

मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश देने के निर्देश

खण्डवा (21फरवरी,2015) - श्रमायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश त्रि-स्तरीय पंचायत राज्य निर्वाचन के अंतिम चरण 22 फरवरी रविवार को उद्यमियों और स्थापना प्रबंधकों को मजदूरों को मतदान देने के लिये सवेतन अवकाश देने के निर्देश दिये हैं। ज्ञातव्य है कि आगामी 22 फरवरी को विकासखण्ड पंधाना और छैगॉवमाखन में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान दिवस है।
       ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हें, वे पूर्व परम्परा अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिये दो-दो घण्टे की सुविधा देंगे अर्थात प्रथम पाली नियमित समय से दो घण्टे पूर्व बंद की जायेगी एवं दूसरी पाली निर्धारित समय से दो घण्टे पश्चात प्रारंभ की जायेगी ताकि कामगारों को मतदान करने में  कठिनाई न हो।
       ऐसे कारखाने जो निरंतरित प्रक्रिया की श्रेणी में आते हैं, उनमें भी पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाते हुए बारी-बारी से पर्याप्त समय प्रदान करते हुए मतदान की अनुमति दी जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
क्रमांक/96/2015/252/वर्मा

पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान आज

पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान आज

खण्डवा (21फरवरी,2015) - पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के तृतीय एवं अंतिम चरण का मतदान 22 फरवरी को होगा। इसमें जिले के पंधाना और छेगंवामाखन  विकासखंड की ग्राम पंचायत में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।
 सरपंच एवं पंच पद के लिये मतदान मत-पत्र के द्वारा होगा। इनके मतों की गणना भी मतदान के तुरन्त बाद मतदान केन्द्र पर की जायेगी। इनके परिणाम की घोषणा 26 फरवरी को की होगी। जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम से होगा। इनके मतों की गणना 25 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 7.30 बजे से होगी। प्रदेश के समस्त जनपद पंचायत सदस्य के मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 27 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर की जायेगी। सभी जिला पंचायत सदस्य के मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर की जायेगी।
क्रमांक/95/2015/251/वर्मा

Friday, 20 February 2015

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत
छैगॉंवमाखन के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन 

खण्डवा (20फरवरी,2015) - त्रि-स्तरीय निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आंषिक संषोधन करते हुए आदेष जारी किए गए है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन के लिए रिर्जव में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी मिट्टी परीक्षण अधिकारी भूरेसिंग निगवाल को रखा गया है।
   साथ ही सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिये कार्यपालिक अधिकारीयों की शक्तियां प्रदत्त की जाकर सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी के सम्बन्ध में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेड,थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुये घटना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के दूरभाष पर भी अनिवार्य रूप से दें व सेक्टर अधिकारी उनके मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर ओके रिपोर्ट संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत करें। 
क्रमांक/89/2015/245/वर्मा

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत
पंधाना के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन
 

खण्डवा (20फरवरी,2015) - त्रि-स्तरीय निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायत पंधाना में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आंषिक संषोधन करते हुए आदेष जारी किए गए है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत पंधाना के 
 घाटाखेड़ी सेक्टर के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी हरसूद एन.के. श्रीवास्तव को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
 वहीं सिंगोट सेक्टर के लिए उप प्रबंधक सिविल इन्दिरा सागर पॉवर स्टेषन नर्मदा नगर मनोज कुमार अग्रवाल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार पिपलोद खास सेक्टर के लिए सहायक प्रबंधक मध्यप्रदेष ग्रामीण सड़क परियोजना उमेष कुमार बंसल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह बामंदा सेक्टर के लिए उप प्रबंधक सिविल इन्दिरा सागर पॉवर स्टेषन नर्मदानगर पुनासा विनय कुमार मिश्र को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही रिजर्व में पषु चिकित्सक पषुपालन विभाग अनीस कष्यप को रखा गया है।
   साथ ही सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिये कार्यपालिक अधिकारीयों की शक्तियां प्रदत्त की जाकर सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी के सम्बन्ध में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेड,थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुये घटना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के दूरभाष पर भी अनिवार्य रूप से दें व सेक्टर अधिकारी उनके मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर ओके रिपोर्ट संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत करें।
क्रमांक/88/2015/244/वर्मा

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू सेक्टर अधिकारी नियुक्त

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू सेक्टर अधिकारी नियुक्त
छैगॉंवमाखन विकासखण्ड के लिए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 8 सेक्टर दण्डाधिकारी किए नियुक्त

खण्डवा (20फरवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य के तृतीय चरण के निर्वाचन हेतु  विकासखण्ड छैगॉंवमाखन के लिए 22 फरवरी को मतदान होना है। जिसके अंतर्गत मतदान शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हों। इस उद्देष्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री महेष अग्रवाल ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सेक्टर दण्डाधिकारी नियुक्त किए है। जिसमें - 
सम्पूर्ण अनुभाग छैगॉंवमाखन के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा शास्वत शर्मा  को नियुक्त किया गया।
वहीं सेक्टर क्रमांक 1 के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रियंका गोयल को नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 2 और 3 के लिए आयुक्त नगर पालिका निगम एस.आर.सोेलंकी को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 4 और 5 के लिए कार्यक्रम एवं महिला बाल विकास अधिकारी राजेष गुप्ता को नियुक्त किया गया।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 7, 8 और 9 के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अरविन्द्र चौहान को नियुक्त किया गया।
सेक्टर क्रमांक 6 और 10 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खालवा सखाराम यादव को नियुक्त किया गया।
वहीं सेक्टर क्रमांक 11, 12 और 13 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुनासा श्रीमती सरिता लाल को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 14, 15 और 16 के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी केष्या सोलंकी को नियुक्त किया गया।
  वहीं अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल को विकासखण्ड छैगॉंवमाखन के पंचायत चुनाव संचालन का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा है।
क्रमांक/87/2015/243/वर्मा

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू सेक्टर दण्डाधिकारी नियुक्त

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतू सेक्टर दण्डाधिकारी नियुक्त
पंधाना विकासखण्ड के लिए कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 12 सेक्टर दण्डाधिकारी किए नियुक्त

खण्डवा (20फरवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य के तृतीय चरण के निर्वाचन हेतु  विकासखण्ड पंधाना के लिए 22 फरवरी को मतदान होना है। जिसके अंतर्गत मतदान शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हों। इस उद्देष्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री महेष अग्रवाल ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सेक्टर दण्डाधिकारी नियुक्त किए है। जिसमें - 
सम्पूर्ण अनुभाग पंधाना के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पंधाना श्रीमती जानकी यादव को नियुक्त किया गया।
वहीं सेक्टर क्रमांक 1,2 एवं 8  के लिए डिप्टी संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी हरसूद सुरेषचन्द्र वर्मा को नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 3 और 6 के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं भूअर्जन अधिकारी खण्डवा एस.पी.मण्डरा को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 4 और 5 के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी प्रदीप जैन को नियुक्त किया गया।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 7 और 9 के लिए उप संचालक कृषि खण्डवा ओ.पी. चोरे को नियुक्त किया गया।
सेक्टर क्रमांक 10 और 11 के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हरसूद महेन्द्र कुमार जोषी को नियुक्त किया गया।
वहीं सेक्टर क्रमांक 12 और 20 के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी माला अहिरवार को नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक 13 और 14 के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी प्रकाष परिहार को नियुक्त किया गया।
इसी तरह सेक्टर क्रमांक 15 और 16 के लिए कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग पवन कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।
सेक्टर क्रमांक 18 और 19 के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनिल गोड को नियुक्त किया गया।
वहीं सेक्टर क्रमांक 21 और 24 के लिए सहायक आयुक्त् आदिवासी विकास खण्डवा गणेष भावर को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही सेक्टर क्रमांक 17, 22 और 23 के लिए महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक जीवन कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।
  वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर को विकासखण्ड पंधाना के पंचायत चुनाव संचालन का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा है।
क्रमांक/86/2015/242/वर्मा

दिनांक 20 फरवरी 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें









Thursday, 19 February 2015

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी गणना प्रेक्षक नियुक्त

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत अनुप तिवारी गणना प्रेक्षक नियुक्त 

खण्डवा (19फरवरी,2015) -   त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला खण्डवा के क्षेत्र जनपद पंचायत पंधाना और छैगांवमाखन के लिए निर्वाचन होना है। इसके लिए अनुप तिवारी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नम्बर 9425150438 है। और उनसे फॉरेस्ट विश्राम ग्रह पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक/82/2015/238/वर्मा

Wednesday, 18 February 2015

जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मेलन के लिए अपर कलेक्टर श्री बघेल विहित प्राधिकारी नियुक्त

जनपद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मेलन के लिए अपर कलेक्टर श्री बघेल विहित प्राधिकारी नियुक्त 

खण्डवा (18फरवरी,2015) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री महेष अग्रवाल ने जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मेलन की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया है। 
इसी के साथ ही श्री अग्रवाल ने मध्य प्रदेष पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 25 एवं 32 के सपठित मध्य प्रदेष पंचायत निर्वाचन नियम 1995 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर श्री बघेल को विहित प्राधिकारी भी नियुक्त किया है। 
क्रमांक/78/2015/234/वर्मा

Monday, 16 February 2015

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत पंधाना के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत
पंधाना के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन 

खण्डवा (16फरवरी,2015) - त्रि-स्तरीय निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायत पंधाना में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आंषिक संषोधन करते हुए आदेष जारी किए गए है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत पंधाना के -
बिलूद सेक्टर के लिए प्रभारी अधिकारी मध्य प्रदेष राज्य बीज प्रमाण संस्था खण्डवा प्रणय व्याय को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। 
वहीं गोराडि़या सेक्टर के लिए वरिष्ट पषु चिकित्सक पषुपालन विभाग नीरज कुमुद को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार रूस्तमपुर सेक्टर के लिए सहायक यंत्री कार्यालय जल संसाधन विभाग खण्डवा शरद कुमार राय को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह जमलीकला सेक्टर के लिए परियोजना अधिकारी जिला कार्यक्रम एकीकृत बाल विकास विभाग नन्दकिषोर धनोतिया को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं सारोला सेक्टर के लिए कार्यक्रम समन्वयन बी.एम. कृषि महाविद्यालय खण्डवा डी.के. वाणी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार बलरामपुर सेक्टर के लिए सहायक वाणिज्यकर अधिकारी कार्यालय वाणिज्यकर एस.एस. पटेल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह आरूद सेक्टर के लिए उपप्रबंधक एन.एच.डी.सी. खण्डवा सौरभ कुमार को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं दीवाल सेक्टर के लिए कार्यपालन यंत्री कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्डवा बी.एस.बारस्कर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार घाटाखेड़ी  के लिए उप प्रबंधक एन.एच.डी.सी. दीनबन्धु पाठक को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह बोरगांव सेक्टर के लिए परियोजना अधिकारी जिला कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा मोहनलाल अहिरवार को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही राजौरा सेक्टर के लिए उप प्रबंधक इन्दिरा सागर पॉवर स्टेषन एन.एच.डी.स. पुनासा डी.बालाजी नायक को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं सिंगोट सेक्टर के लिए जिला प्रबंधक एम.पी.स्टेंट एग्रो स्टेषन डेव्हों. का. लि. खण्डवा जी.डी.लडढ़ा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार गांधवा सेक्टर के लिए सहायक यंत्री मध्य प्रदेष गृह निमार्ण मण्डल पी.के. मेहता को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह कोहदड़ सेक्टर के लिए पषु चिकित्सक पषु पालन विभाग कडवा चौहान को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं पाडल्या सेक्टर के लिए सहायक यंत्री कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खण्डवा लाजरूम केरकटटा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार चारखेड़ा सेक्टर के लिए सहायक यंत्री न.धा.वि.स. क्रमांक 25 पुनासा हरिओम गुप्ता को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह बलवाड़ा सेक्टर के लिए कार्यपालन यंत्री न.धा.वि. स. क्रमांक 13 खण्डवा आर.के. कोष्ठी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं भगवानपुरा सेक्टर के लिए सहायक यंत्री न.धा.वि.स. क्रमांक 25 पुनासा लव प्रदीप गौर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार पोखरकला सेक्टर के लिए उप प्रबंधक सिविल इन्दिरा सागर पॉवर स्टेषन नर्मदा नगर मनोज कुमार भारती को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
साथ ही जलकुंआ सेक्टर के लिए उप बीज प्रमाणिकरण अधिकारी खण्डवा उमाप्रसाद को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह गुड़ीखेडा रैयत सेक्टर के लिए महा प्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र मजहर हाषमि को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं पिपलोद खास सेक्टर के लिए जिला प्रबंधक मध्य प्रदेष स्टेट सिविल सप्लाय कार्पोरेषन लिमिटेड खण्डवा एम.एस.तोमर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार चंदपुर सेक्टर के लिए सहायक संचालक कृषि आत्मा विभाग नर्मदा प्रसाद कौषल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह बामंदा सेक्टर के लिए पषु चिकित्सक पषुपालन विभाग अनीस कष्यप को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही रिर्जव में उप प्रबंधक सिविल इन्दिरा सागर पॉवर स्टेषन एन.एच.डी.सी. नर्मदानगर पुनासा विनय कुमार मिश्र और अतिरिक्त उपसंचालक पषु चकित्सा विभाग खण्डवा ए.के. पटेरिया को रखा गया है।
   सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिये कार्यपालिक अधिकारीयों की शक्तियां प्रदत्त की जाकर सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी के सम्बन्ध में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेड,थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुये घटना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के दूरभाष पर भी अनिवार्यतः दी जावे, व सेक्टर अधिकारी उनके मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर ओके रिपोर्ट संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत करें। 
क्रमांक/71/2015/226/वर्मा

Friday, 13 February 2015

उप सरपंचों का निर्वाचन 13 फरवरी, 3 और 11 मार्च को

उप सरपंचों का निर्वाचन 13 फरवरी, 3 और 11 मार्च को

खण्डवा (13फरवरी,2015) - उप सरपंचों का निर्वाचन 13 फरवरी, 3 मार्च और 11 मार्च को होगा। प्रथम चरण में जिन ग्राम पंचायतों में मतदान हो चुका है, वहाँ 13 फरवरी को उप सरपंच का निर्वाचन होगा। इसी तरह द्वितीय चरण में जिन ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ है, वहाँ 3 मार्च को और जहाँ तृतीय चरण में मतदान होगा, वहाँ 11 मार्च को उप सरपंचों का निर्वाचन होगा। 
क्रमांक/68/2015/223/वर्मा

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जनपद पंचायत
छैगॉंवमाखन के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किए गए आंषिक संषोधन 

खण्डवा (13फरवरी,2015) - त्रि-स्तरीय निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आंषिक संषोधन करते हुए आदेष जारी किए गए है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत छैगॉंवमाखन के -
धनगांव सेक्टर के लिए सहायक संचालक कार्यपालन मत्स्य उद्योग विभाग खण्डवा सहदेव नागले को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। 
वहीं देषगॉंव सेक्टर के लिए उप संचालक कार्यालय उप संचालक परियोजना आत्मा कृषि खण्डवा राजेन्द्र सिंह चौहान को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार रोषिया सेक्टर के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण उप संभाग खण्डवा टीकाराम सनोडि़या को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह अत्तर सेक्टर के लिए सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी कार्यालय कृषि विभाग खण्डवा विजय जाट को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं जामन्या सेक्टर के लिए सहायक संचालक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी खण्डवा हरजिन्दर सिंह अरोरा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार टेमीकला  सेक्टर के लिए जिला षिक्षा अधिकारी खण्डवा एस.के. भालेराव को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह छैगॉंव माखन सेक्टर के लिए उपसंचालक उद्यानिकी विभाग एस.एल.नागर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं बरूड़ सेक्टर के लिए वाणिल्यकर अधिकारी कार्यालय वाणिज्यकर निर्मल परिहार को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार भोजाखेड़ी सेक्टर  के लिए जिला समन्वयन अधिकारी जिला षिक्षा केन्द्र पी.एस.सोलंकी  को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह अहमदपुर खैगांव सेक्टर उपायुक्त सहकारिता विभाग मदन गजभिये को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही सिरसौद सेक्टर के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेष गुप्ता को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं पोखरकला सेक्टर के लिए श्रमपदाधिकारी कार्यालय श्रम विभाग एस.एस. मडलोई को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार निहालवाड़ी सेक्टर के लिए सहायक यंत्रीनर्मदा घाटी विकास संभाग क्रंमाक 28 पुनासा एस.एस. चौहान को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह छैगॉंवदेवी सेक्टर के लिए जिला महिला बाल विकास अधिकारी कार्यालय महिला बाल विकास विभाग सुभाष सोलंकी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं चमाटी सेक्टर के लिए उप संचालक कार्यालय कृषि आत्मा परियोजना विभाग खण्डवा के लिए एस.एस. राजपूत को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार सोनगीर सेक्टर के लिए सहायक संचालक कार्यालय सह. सं. आ. जाति क. विभाग खण्डवा आर.एस. नरवरिया को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही रिर्जव में मुख्यकार्यपालन अधिकारी कार्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खण्डव अनुप कुमार जैन और उप परियोजना संचालक कृषि खण्डवा सचिन जैन को रखा गया है।
   सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र के लिये कार्यपालिक अधिकारीयों की शक्तियां प्रदत्त की जाकर सेक्टर अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। उन्हें यह भी निर्देश दिये गये कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी के सम्बन्ध में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, अनुविभागिय अधिकारी राजस्व, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेड,थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुये घटना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के दूरभाष पर भी अनिवार्यतः दी जावे, व सेक्टर अधिकारी उनके मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर ओके रिपोर्ट संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत करें। 
क्रमांक/67/2015/222/वर्मा

Thursday, 12 February 2015

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मेलन 9 मार्च को

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मेलन 9 मार्च को

खण्डवा (12फरवरी,2015) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री महेष अग्रवाल ने जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मेलन की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए 7 जनपद पंचायतों के लिए पीठासीन अधिकारियों को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियत तिथि 9 मार्च बुधवार को प्रातः 11 बजे से संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालयों पर नियमानुसार कार्यवाही सम्पन्न होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोग द्वारा सम्मेलन के लिए 4 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी।
क्रमांक/62/2015/217/वर्मा

Wednesday, 11 February 2015

मतदान दल के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण 12, 14, 16 व 18 फरवरी को आयोजित

मतदान दल के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण 12, 14, 16 व 18 फरवरी को आयोजित

खण्डवा (11फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के लिए गठित किए गए मतदान दलों के सदस्यों का द्वितीय प्रषिक्षण 12, 14, 16 और 18 फरवरी 2015 को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रषिक्षण केन्द्र शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा व शासकीय रायचंद नागड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होंगे। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए प्रषिक्षण के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर ने बताया कि द्वितीय प्रषिक्षण में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 1 के साथ-साथ सम्पूर्ण दल को प्रषिक्षण दिया जाएगा। प्रषिक्षण हेतु वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. एम.ए. खान को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा हेतु प्रषिक्षण केन्द्र प्रभारी व प्रध्यापक अविनाष दुबे को शासकीय रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय हेतु प्रषिक्षण केन्द्र प्रभारी बनाया गया है। साथ ही प्रषिक्षण मास्टर टेªनर्स  को भी नियत तिथि व समय पर प्रषिक्षण स्थल पर उनकी उपस्थिति सुनिष्चित करने के निर्देष जारी किए गए है। 
क्रमांक/58/2015/213/वर्मा

मत-पत्र मुद्रण में लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही

मत-पत्र मुद्रण में लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही

खण्डवा (11फरवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मत-पत्र मुद्रण में लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उन्होंने उन अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी आयोग को शीघ्र भेजने के निर्देश भी दिये हैं। श्री परशुराम ने यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।
क्रमांक/57/2015/212/वर्मा

Monday, 9 February 2015

दिनांक 10 फरवरी 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें










जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 9 मार्च को

जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 9 मार्च को


खण्डवा (09फरवरी,2015) - जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिये 9 मार्च को प्रत्येक जिले में सम्मिलन होगा। पहले यह सम्मिलन 4 मार्च को होना था। विधानसभा की कार्यवाही के कारण यह संशोधन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये गये हैं।
क्रमांक/46/2015/201/वर्मा

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मेलन के लिए 7 जनपद पंचायतों के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मेलन के लिए 7 जनपद पंचायतों के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त 

खण्डवा (09फरवरी,2015) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री महेष अग्रवाल ने जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सम्मेलन की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए 7 जनपद पंचायतों के लिए पीठासीन अधिकारियों को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियत तिथि 9 मार्च बुधवार को प्रातः 11 बजे से संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालयों पर नियमानुसार कार्यवाही सम्पन्न होगी। 
 उन्होंने जनपद पंचायत की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए जनपद पंचायत पुनासा के लिए तहसीलदार पुनासा सरिता लाल , हरसूद जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार हरसूद महेन्द्र जोषी, किल्लौद जनपद पंचायत के लिए नायब तहसीलदार किल्लौद प्रकाष परिहार , खालवा जनपद पचायंत के लिए तहसीलदार खालवा सखाराम यादव, खण्डवा जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार खण्डवा अभिषेक शर्मा, पंधाना जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार पंधाना बृजेन्द्र रावत और छैगॉंवमाखन जनपद पंचायत के लिए नायब तहसीलदार छैगॉवमाखन वंदना चौहान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। 
क्रमांक/44/2015/199/वर्मा

दिनांक 09 फरवरी 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें





























Sunday, 8 February 2015

द्वितीय चरण के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत पदों की मतगणना संपन्न

द्वितीय चरण के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत पदों की मतगणना संपन्न



खण्डवा (08फरवरी,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अन्तर्गत जिले की जनपद पंचायत खण्डवा और खालवा में सम्पन्न मतदान के पश्चात आज रविवार 8 फरवरी 2015 को ई.वी.एम. से मतों की गिनती का कार्य शांतिपूर्ण से पूर्ण हुआ।  जनपद पंचायत खण्डवा में सुभाष स्कूल और जनपद पंचायत खालवा के लिए स्थानीय उत्कृष्ट विद्यायल में मतों की गणना हुई।  जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य के वोंटों की गिनती का कार्य प्रातः 7.30 बजे प्रारंभ हुआ। जिले के जनपद पंचायत खण्डवा एवं खालवा  में कुल 5 जिला पंचायत सदस्यों के लिए और जनपद पंचायतों के 48 सदस्य पद के लिए ई.व्ही.एम. में दर्ज हुए मतों की गणना की गई। इस दौरान कलेक्टर महेष अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने भी सुभाष स्कूल में विकासखण्ड खण्डवा कि हुई मतों की मतगणना कार्य का निरीक्षण किया।
परिणामों की घोषणा 27 एवं 28 फरवरी को
जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 27 फरवरी शुक्रवार की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तर पर सारणीकरण का कार्य भी 27 फरवरी को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 28 फरवरी शनिवार को की जाएगी।
क्रमांक/40/2015/195/वर्मा